ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
टेक्नोलॉजी

जानिए कैसे WhatsApp पर हासिल करें ट्रेन का PNR स्टेट्स, ये है इसका पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली. WhatsApp भारत का सबसे पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप है, जिसका उपयोग सरकार के साथ प्राइवेट संस्थान करते हैं। इससे लोगों को जानकारी एक्सेस करने में आसानी होती है। हालांकि इस तरह की सर्विस अभी तक रेलवे से नही मिलती थी। लेकिन अब भारतीय रेलवे से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन मोड से WhatsApp पर एक्सेस किया जा सकेगा। इसके लिए यूजर को Railofy के नए फीचर का सहारा लेना होगा। यह फीचर रियर टाइम पीएनआर स्टेट्स और ट्रेन यात्रा की जानकारी यात्री WhatsApp पर उपलब्ध कराएगा। साथ ही यात्रा में लगने वाले समय, पीएनआर स्टेट्स, ट्रेन लेट  होने, स्टेशन अलर्ट जैसी जानकारी उलब्ध कराएगा।

मिलेंगी ये जरूरी सुविधाएं 

अभी तक यात्रियों को ट्रेन की हर जानकारी के लिए अलग-अलग वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन Railofy के नए फीचर में आपको ट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी। इस सर्विस की मदद से यूजर WhatsApp पर पीएनआर स्टेटस समेत हर एक रेगुलर अपडेट की जानकारी ले सकेंगे। वही अपकमिंग स्टेशन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। बता दें कि हर माह 60 लाख पैसेंजर google पर IRCTC से ट्रेन के स्टेशन की जानकारी सर्च करते हैं।

ये है इसका पूरा प्रोसेस 

  • सबसे पहले यूजर को अपना WhatsApp अपडेट करना चाहिए। एंड्राइड यूजर इसे Google Play Store से अपडेट कर सकते हैं, जबकि iPhone यूजर को Apple App Store से WhatsApp को अपडेट करना होगा।
  • इसके बाद WhatsApp पर ट्रेन इन्क्वायरी नंबर ‘+91-9881193322’ को अपने फोन में सेव करना होगा।
  • फिर WhatsApp पर जाकर New Message बटन पर क्लिक करना होगा। फिर कॉन्टैक्ट लिस्ट को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Railofy कॉन्टैक्ट का चुनाव करना होगा। और फिर मैसेज विंडो में 10 डिजिट का पीएनआर नंबर दर्ज करना होगा।
  • इस तरह आपका पीएनआर नंबर रेसवे को पहुंच जाएगा।
  • फिर आपके पास ट्रेन की रियल टाइम जानकारी WhatsApp पर मिलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button