लोगों की जबरन नसबंदी कराने वाले अब क्या कोरोना से जनसंख्या नियंत्रण करेंगे : भाजपा

रायपुर। छतीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता धरम लाल कौशिक ने कोरोना पर छतीसगढ़ सरकार के रवैये पर भारी निराशा जताई है। कौशिक ने कहा जी जहां देश भर में कोरोना के मामले कम हो चुके है, वहीं छतीसगढ़ में सुकमा, कोंडागांव और कबीरधाम से राजनांदगांव पहुंचे 35 जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से सरकार के सारे दावों की पोल खोल गई है। कौशिक ने कहा आखिर इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण कैसे फैला? सरकार अपनी गहरी निंद्रा से क्यों नही जागती? इस घटना के बाद अगर राजनांदगांव में मामले बढ़ जाएंगे, तो वहां की जनता बिना किसी गलती के क्यों सजा भुगते?
कौशिक ने कहा सुदूर बस्तर के इलाकों में सरकार ने कोरोना फैला ही रखा है, परंतु राजधानी रायपुर का भी बुरा हाल है। रायपुर के डीडी नगर रोहिनीपुरम में सात दिन पहले हुई शादी में 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें दूल्हा भी संक्रमित हुआ। कौशिक ने कहा आखिर ऐसे ही चलेगा तो तीसरी लहर को कौन रोक पाएगा। पिछले दिनों प्रदेश ने एक ऐसा दौर देखा है, जिसमें हर घर में मातम था।
लोग अस्पताल, दवाईयां हर चीज के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे थे। इलाज के अभाव में कई लोगों की जान गई। क्या सरकार को इस बात का दुख नहीं है। क्यों फिर से सरकार कुम्भकर्णी नींद में सो गई है और कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रही है?
कौशिक ने मांग की है कि प्रदेश में टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाकर, सार्वजनिक आयोजनों पर कोरोना नियमों के पालन करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बाजारों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी व मास्क के नियमों का कड़ाई से पालन हो, इसकी चिंता की जाए। छतीसगढ़ की सीमाओं पर कड़ी निगरानी के साथ, खुद की गाड़ियों से अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगो का पूरा रिकॉर्ड रख उनकी टेस्टिंग हो। साथ ही रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट्स सहित सभी जगहों पर 100 प्रतिशत लोगो जांच की जाए।





