ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

देश में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, रिकवरी रेट भी बढ़ी, लेकिन केंद्र सरकार ने फिर किया आगाह, जानें क्‍या कहा

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे थमती नजर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि‍ चार मई के हफ्ते में ​ऐसे 531 जि‍ले थे, जहां रोज 100 से ज़्यादा नए मामले सामने आ रहे थे। अब ऐसे सिर्फ 73 ज़िले रह गए हैं। 10 मई के समय देश में 37 लाख के करीब सक्रिय मामले थे, लेकि‍न अब यह संख्या लगभग 4,30,000 है। रिकवरी रेट 12 मई को 83 फीसद पर थी, जो अब 97.3 फीसद हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी है। इसके तहत टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट और वैक्‍सीनेशन का काम तेजी से चलाया जा रहा है। सरकार ने कोविड रोधी वैक्सीनेशन अभियान में 39.4 करोड़ डोज लगाए जाने का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक 31.6 करोड़ पहली, जबकि‍ 7.92 करोड़ दूसरी डोज दी गई हैं। यही नहीं, हम रोज़ाना लगभग 18 लाख कोविड टेस्ट कर रहे हैं।

लव अग्रवाल ने कहा कि जैसा कि हम गतिविधियों को फिर से शुरू कर रहे हैं, लेकिन देखा जा रहा है कि अभी भी लोग फेस मास्क का इस्‍तेमाल नहीं कर रहे हैं। कोरोना वायरस हमारे बीच से अभी गया नहीं है इसलिए हमें अपने जीवन में फेस मास्क के इस्‍तेमाल को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।

सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के मामलों में कमी आने के बावजूद छह राज्‍यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इन छह राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से बातचीत की। पीएम मोदी ने इन बढ़ते मामलों पर चिंता जताई वरन इन राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों को इसकी रोकथाम के लिए सख्‍त हिदायत भी दी है

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 38949 नए मामले सामने आए हैं, जबकि‍ इसी दौरान 542 लोगों की महामारी से मौत भी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 12 हजार 531 हो गया है। संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 10 लाख 26 हजार 829 पर जा पहुंची है। हालांकि, तीन करोड़ एक लाख 83 हजार 876 लोगों ने महामारी को मात भी दी है।

देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.3 फीसद हो गई है, जबकि‍ कोविड-19 से मृत्यु दर अभी 1.33 फीसद पर है। यही नहीं साप्‍ताहिक संक्रमण की दर पांच फीसद से कम पर बनी हुई है। मौजूदा वक्‍त में यह 2.14 फीसद है। देश में अब तक कुल 44 करोड़ कोरोना टेस्ट कराए जा चुके हैं। कोरोना से अब तक महाराट्र में सबसे ज्‍यादा मौतें दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में अब तक 1,26,560 लोगों की, कर्नाटक में 36,037 लोगों की और तमिलनाडु में 33,606 लोगों की मौत महामारी से हुई है।

Related Articles

Back to top button