ब्रेकिंग
Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर... Bhupesh Baghel in Bhilai: सरकार का खजाना खाली और गारंटी पूरी नहीं हुई, रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस... Bilaspur Press Conference: विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा, विधायक सुशांत शुक्ला ने ...
विदेश

ब्रिटेन में PM पद के लिए सोमवार शाम थम जाएगा मतदान, मंगलवार को होंगे नतीजे घोषित

लंदन। बोरिस जॉनसन विजेता हो सकते हैं। लंदन के पूर्व मेयर जॉनसन और विदेश सचिव जेरेमी हंट के बीच एक महीने तक चली इस प्रतियोगिता के बाद, 160,000 जमीनी स्तर के मतदाताओं के पोस्टल वोट गवर्निंग पार्टी के अगले नेता का फैसला करेंगे।

चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। विजेता तुरंत नया रूढ़िवादी नेता बन जाएगा और बुधवार को प्रधानमंत्री के रूप में विजेता पद ग्रहण करेगा। इसी बीच रविवार को ब्रिटेन के वित्त मंत्री फिलिप हैमंड ने कहा कि यदि जॉनसन प्रधानमंत्री बनते है तो वह इस्तीफा दे देंगे।  उन्होंने कहा कि वह जॉनसन की ब्रेक्सिट रणनीति से कभी सहमत नहीं हो सकते।

 इसी बीच विदेश सचिव हंट को मुसीबत का सामना करना पड़ा। दरअसल, ईरान ने ब्रिटेन के तेल टैंकर पर कबजा कर लिया था। रविवार को ईरान की सेना ने तेल टैंकर ‘स्टेना इमपेरो’ को पकड़े जाने का एक वीडियो जारी किया।  ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे ब्रिटेन की सीओबीआर आपात स्थिति समिति की बैठक बुलाई। मंत्रियों और अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक COBR की बैठक में गल्फ की खाड़ी में शिपिंग की सुरक्षा के रखरखाव पर चर्चा की।

 डाले गए वोटों को सोमवार को लंदन में कंजर्वेटिव मुख्यालय में भेजे जाएंगे। किसी भी अंतिम शेष वोटों को हाथ या कूरियर से पहुंचाना होगा। कंजर्वेटिव होम वेबसाइट द्वारा शुक्रवार और शनिवार को आयोजित किए गए 1,199 सदस्यों के एक ऑनलाइन पोल ने 73 प्रतिशत ने जॉनसन को पीएम पद के लिए चुना। जानकारी के लिए बता दें कि जॉनसन ने 31 अक्टूबर को ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से बाहर करने का फैसला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button