ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
विदेश

यरुशलम इलाके में इजरायल ने फिलिस्तीनी घरों ध्‍वस्‍त किया, फिर बढ़ा तनाव

बहेर। इजरायल (Israel) ने सोमवार को तड़के यरुशलम (Jerusalem) के दक्षिण में फिलिस्तीनी घरों (Palestinian homes) को अवैध मानते हुए उन्‍हें ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इजराइल के इस कदम से एकबार फिर अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। इजरायली पुलिस और सेना ने सुर बहेर (Sur Baher) इलाके में कम से कम चार इमारतों को सील कर दिया। इसके बाद दो मंजिली इमारतें भी ध्‍वस्‍त कर दी गईं जो अधूरी बनी हुर्इ थीं।

इस दौरान इजरायली बलों ने संवाददाताओं को क्षेत्र में पहुंचने से रोक दिया गया जबकि निवासियों और कार्यकर्ताओं को घरों से बाहर निकाला गया। बता दें कि यह इमारतें इजरायली सीमा के करीब हैं। इजराइल का कहना है कि ये इमारतें दीवार के काफी करीब बनाई गई हैं। फिलिस्तीनियों ने इजराइल पर आरोप लगाया कि वह उन्‍हें क्षेत्र से बाहर करने के लिए सुरक्षा बलों का इस्‍तेमाल कर रहा है।

बता दें कि अभी पिछले महीने ही इजरायल ने घोषणा की थी कि वह गाजा के मछुआरों को समुद्र तक जाने की अनुमति नहीं देगा। फिलिस्तीन द्वारा लगातार की गई कई आग की घटनाओं के बाद इजरायल ने अपनी समुद्री नाकाबंदी को कड़ा कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्रालय के निकाय ने कहा कि गाजा पट्टी से इजराइल की ओर आग लगाने वाले गुब्बारों की निरंतर लॉन्चिंग की वजह से इजरायल इस क्षेत्र का इस्तेमाल गाजा के लिए रोक रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button