ब्रेकिंग
Kanpur Dehat News: दामाद ने अपनी ही सास से रचाई शादी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप NEET Re-Exam 2026: पेपर लीक रोकने के लिए वायुसेना की मदद; IAF हेलीकॉप्टर से परीक्षा केंद्रों तक पहुं... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि...
मनोरंजन

मौत से जिंदगी की जंग जीतकर Rishi Kapoor अपने वतन कर रहे हैं वापसी, फैंस जरुर पढ़ें

हिन्दी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। फिलहाल उनके फैंस के लिए खास खबर है कि ऋषि कपूर मुंबई लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कई दिनों से खबर आ रही थी कि वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर इस महीने वापस आएंगे। वहीं अब एक वेब पोर्टल के मुताबिक ऋषि कपूर आखिरकार गणेश विसर्जन से दो दिन पहले यानी 10 सितंबर को मुंबई लौट आएंगे।

ऋषि कपूर के न्यूयॉर्क जाने के बाद कपूर परिवार के दो बड़े स्तंभ खत्म हो गए। एक उनकी मां यानी कृष्णा राज कपूर जिनका निधन पिछले साल 1 अक्टूबर को हुआ था। ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए। इसके कुछ समय बाद  मई में कपूर खानदान को अपनी सबसे बड़ी धरोहर आरके स्टूडियो को बेचना पड़ा। उस वक्त भी ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवा रहे थे।

बता दें कि, इससे पहले रणधीर कपूर ने भी ये खुशखबरी दी थी कि ऋषि कपूर का 10 सितंबर को मुंबई आने का कार्यक्रम है। ऋषि मुंबई में धूमधाम से होने वाले गणपति विसर्जन से पहले मुंबई आ जाएंगे। आखिरकार अब जब वो वापस आ रहे हैं, तो कपूर परिवार के साथ उनके फैंस भी बेहद खुश होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button