ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
विदेश

शक्तिशाली तूफान “फेक्साई” ने जापान में मचाया कहर, लाखों घरों की बिजली गुल

टोक्योः जापान की राजधानी टोक्यो के पास सोमवार तड़के तूफान फेक्साई के पहुंचने के बाद दर्जनों लोग घायल हो गए और लगभग 9 लाख घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स ने यह जानकारी दी हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, प्रशांत महासागरीय तूफान सोमवार तड़के लगभग 5 बजे टोक्यो के उत्तर-पूर्व स्थित शीबा पहुंचा।

एजेंसी ने कहा कि फेक्साई इस मौसम का 15वां तूफान है और इसमें 144 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और उत्तर-पूर्व दिशा में 216 किलोमीटर प्रतिघंटा के प्रचंड वेग से आंधी चली और यह जापान के सबसे बड़े द्वीप होंसू के पूर्वी तट से होते हुए 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से प्रशांत महासागर की तरफ बढ़ रहा है। तातेयामा में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए, वहीं शीबा में 10 लोग घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, लगभग 9,30,000 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। फेक्साई के कारण सोमवार को 138 उड़ानें रद्द कर दी गईं और सार्वजनिक परिवहन सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गई।

जे आर ईस्ट के नाम के जानी जाने वाली ईस्ट जापान रेलवे कंपनी का संचालन बंद कर दिया गया है, लेकिन इसे आज ही बहाल किए जाने की उम्मीद है। यह टोक्यो मेट्रोपोलिटन क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण लाइनों में से है। रेल सेवा बाधित होने से टोक्यो तथा उसके कई उपनगरों में रहने वाले लोगों को उनके कार्यस्थलों पर जाने में काफी परेशानी हुई। टोक्यो से जाने वाली लाइनों पर बुलेट ट्रेन का संचालन भी कई घंटों तक प्रभावित रहा, जिसके बाद उसे बहाल कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button