ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

निगम-मंडल में नियुक्तियों पर कांग्रेस में असंतोष, भाजपा ने उठाए सवाल

रायपुर। Appointment in Corporation: निगम-मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस में नाराजगी भी सामने आने लगी है। कुछ नाराज नेताओं ने पद लेने से ही मना कर दिया है। इन नियुक्तियों को लेकर भाजपा भी हमलावर हो गई है। पार्टी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन से सूची जारी करने पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही सरकार पर आपराधियों को पद देकर उपकृत करने का आरोप लगाया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव का कहना है कि कांग्रेस की सरकार ने ठगी-धोखाधड़ी के आपराधिक चरित्र के और दहेज मामले में जेल जा चुके एक सजायाफ्ता को पद देकर उपकृत करने का शर्मनाक कृत्य किया है। इस नियुक्ति सूची को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा अनुमोदित बताकर बकायदा उसकी अनुशंसा मुख्य सचिव को करने संबंधी प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है। सिंहदेव ने पूछा है कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अब ऐसे लोगों की नियुक्ति का अनुमोदन करने लगी हैं?

और, यदि ऐसा है तो अब कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार को ठगों-धोखेबाजों के लिए अलग से एक प्रकोष्ठ और विभाग ही बना लेना चाहिए। सिंहदेव ने नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस में मचे घमासान के मद्देनजर भी कहा कि यह कांग्रेस के उस राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन है, जिसमें कार्यकर्ताओं की भावनाओं की उपेक्षा करके अपने मनमाने फैसले लादे जाने की प्रवृत्ति हावी है।

सिंहदेव ने कहा कि शाकंभरी बोर्ड में जिस रामकुमार पटेल को अध्यक्ष पद देकर सम्मानित किया गया है, वह पटेल दरअसल न केवल ठगी का घोषित अपराधी अपितु दहेज हत्या के मामले में सात साल की सजा तक भुगता हुआ बताया गया है।

Related Articles

Back to top button