ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

पीएम मोदी ने कहा, अब तक 40 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बन चुके बाहुबली

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र सोमवार यानी 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 13 अगस्त तक चलेगा। इस बार सरकार का फोकस ज्यादा से ज्यादा कामकाज करने पर होगा। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में एक सर्वदलीय बैठक हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, सरकार विभिन्न मुद्दों पर संसद में स्वस्थ, सार्थक चर्चा के लिए तैयार है। इस बैठक में 33 राजनीतिक दलों के 40 से अधिक नेताओं ने हिस्सा लिया।

LIVE Updates: 

– केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में फैक्टरिंग रेगुलेशन(संशोधन) विधेयक, 2020 पेश करेंगी।

– कांग्रेस सदन में महंगाई और किसानों का मुद्दा उठाएगी। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमने महंगाई और कुछ लोगों ने किसानों के मुद्दों पर नोटिस दिया है। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी से जिन चीजों की अनुमति मिलती है, उन पर चर्चा होगी। हम महंगाई और किसानों का मुद्दा उठाने वाले हैं।

– तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख (Telangana Congress chief) ए रेवंत रेड्डी (A Revanth Reddy) को हैदराबाद पुलिस ने नजरबंद कर दिया। उनके कार्यालय का कहना है कि नेता को संसद सत्र के लिए दिल्ली जाना था लेकिन उनके घर के बाहर सुबह तीन बजे पुलिस तैनात कर दी गई और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया।

– कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर चर्चा करने के लिए सदन में कार्यस्थगन नोटिस दिया।

Congress MP Manickam Tagore gives notice for the Adjournment of business of the house to discuss issues of fuel price hike and inflation

— ANI (@ANI) July 19, 2021

– आम आदमी पार्टी (AAP) के लोकसभा सांसद भगवंत मान ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

31 विधेयकों पर विचार की संभावना

मानसून सत्र में सरकार द्वारा वित्त से संबंधित दो सहित 31 विधेयकों पर विचार किए जाने की संभावना है। इसमें छह अध्यादेश हैं। बता दें कि अध्यादेश की अवधि केवल छह महीने की ही होती है, ऐसे में सरकार को इन्हें पारित करना सबसे जरूरी है। इन अध्यादेशों में एक दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता को बेहतर रखने के लिए गठित आयोग से जुड़ा है। एक अध्यादेश आवश्यक रक्षा सेवाओं से जुड़े लोगों के आंदोलन या हड़ताल करने पर रोक से संबंधित है।

सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। विपक्ष कोरोना की दूसरी लहर के कुप्रबंधन, वैक्सीन की कमी, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि और कृषि कानून विरोधी आंदोलन जैसे मुद्दों को संसद में उठाएी। इसके अलावा सत्ता पक्ष भी बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं और उत्तर प्रदेश में सामने आए मतांतरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग कर सकता है।

Related Articles

Back to top button