ब्रेकिंग
Darbhanga News: दरभंगा में दूल्हा बदलने के आरोप पर हंगामा, दुल्हन ने अधेड़ से शादी से किया इनकार MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर Muzaffarpur School Violence: मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल ... Delhi Crime: निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में ह... Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे एमपी-राजस्थान, दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी; मौसम... PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत...
देश

आज दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे PM मोदी, कोरोना पर होगी चर्चा

संसद मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोनों सदनों के सभी दलों के सदस्यों को संबोधित करेंगे और कोरोना की स्थिति पर चर्चा होगी। पीएम मोदी शाम को सभी दलों के सदस्यों को देश में कोरोना की स्थिति पर एक प्रजेंटेशन देंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री कोरोना वैक्सीनेशन पर भी चर्चा करेंगे। रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने घोषणा की थी कि पीएम मोदी दोनों सदनों के सदस्यों को 20 जुलाई को संबोधित करेंगे और महामारी पर बात करेंगे।

बता दें कि इससे पहले मानसून सत्र शुरू होने पर दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने पीएम मोदी को नए मंत्रियों का परिचय नहीं कराने दिया। पीएम मोदी ने इस पर विपक्ष को लताड़ लगाई और कहा कि इतनी नकारात्मकता ठीक नहीं।

विपक्ष को नए मंत्रियों के परिचय के दौरान उचित व्यवहार करना चाहिए था लेकिन शायद कुछ लोगों को संसद का उत्साहित वातावरण पंसद नहीं है। बता दें कि संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button