ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

राजस्थान में 2 अगस्त से नहीं खुलेंगे स्कूल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नए आदेशों के अनुसार, राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय वापस ले लिया गया है। 2 अगस्त, 2021 से राजस्थान के सभी स्कूलों को फिर से खोलने के निर्णय को रद्द करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही फैसला किया जाएगा। इसके लिए, मुख्यमंत्री ने एक समिति का गठन किया है, जिसमें राज्य के पांच मंत्री शामिल हैं। यह समिति राज्य में शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने की नई तिथि और एसओपी के संबंध में निर्णय लेगी।

इस समिति में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग शामिल हैं। स्कूलों के दोबारा खुलने की तारीख के साथ, यह समिति यह भी तय करेगी कि किस कक्षा तक के स्कूल फिर से खोले जाएं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पहले के निर्णय को पलटने का यह फैसला कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रख कर लिया गया है। उनके मुताबिक, चूंकि तीसरी लहर की संभावना है, इसलिए स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाना चाहिए।

हाल ही में, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने घोषणा की थी कि राजस्थान में स्कूलों को 2 अगस्त से फिर से खोले जाएंगे, क्योंकि कोविड-19 मामलों में कमी थी और टीकाकरण संख्या में सुधार हो रहा था। हालांकि, उस फैसले को पलटते हुए, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महामारी की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर, स्कूलों को फिर से नहीं खोलने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविङ-19 महामारी की संभावित तीसरी वेव के मद्देनजर, शिक्षण संस्थाओं को फिर से खोलने के लिए एसओपी के संबंध में गहन विचार-विमर्श और समीक्षा के बाद फैसला किया जाना चाहिए। इसके लिए मंत्रियों की कमिटी केंद्र सरकार के स्वास्थ्य व मानव संसाधन मंत्रालय, आईसीएमआर और अन्य राज्य जहां शिक्षण संस्थान खोले गए हैं, उनसे संपर्क कर उनके अनुभव और प्रतिक्रियाओं पर चर्चा करेगी।

Related Articles

Back to top button