ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
खेल

जिम्बाब्वे के ओपनर ने खेली धमाकेदार पारी, बांग्लादेश को दूसरे टी20 में मिली करारी मात

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार कामयाबी हासिल की। दूसरे मैच में मेजबान ने 23 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 6 विकेट पर 166 रन की स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 143 रन पर ही सिमट गई।

जिम्बाब्वे की टीम ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 23 रन की शानदार जीत हासिल की। मेजबान टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। ओपनर वेस्ले मादेवरले ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की नींव तैयार की। दूसरे छोर पर उनको साथ नहीं मिला लेकिन अकेले दम पर ही टीम अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

57 गेंद पर इस बल्लेबाज ने 5 चौके और 3 छक्के की मदद से शानदार 73 रन की पारी खेली। इसके अलावा लियान बुरी ने नीचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 34 रन की पारी खेली। 19 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से यह पारी खेलते हुए रियान ने टीम को 166 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में बांग्लादेश की तरफ से कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। शमीम हुसैन ने सबसे बड़ी 29 रन की पारी खेली जबकि अफीफ हुसैन ने 24 रन का योगदान दिया। टीम के पांच बल्लेबाज तो दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। जिम्बाब्वे की तरफ से लुक जांग्वे और वेलिंग्टन मसाकातजा ने 3-3 विकेट चटकाए। तेंदाई चातारा और मुजरबानी ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया।

Related Articles

Back to top button