ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

बस्ती में सरयू नदी लाल निशान के पार, तटबन्धों पर बढ़ा दबाव

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है और नदी का जल स्तर खतरे के बिन्दु से 15 सेमी ऊपर है जिसके चलते नदी का दबाव कई तटबन्धों पर बढ़ गया है। केन्द्रीय जल आयोग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सरयू नदी का जल स्तर खतरे के बिन्दु 92.730 के बदले 92.880 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर है। जल स्तर बढ़ने से तटबन्धों पर दबाव बढ़ गया है, तटबन्ध को बचाने के लिए बाढ़ खण्ड के अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है।

कटरिया-चांदपुर,चांदपुर-गौरा और गौरा-सैफाबाद तटबंध से बाढ़ का पानी टकराने लगा है, खलवा गांव के निकट स्थिति संवेदनशील है कटरिया गांव के पास बने ठोकर पर दबाव बरकरार है। सुबिखाबाबू गांव मैरुंड हो गया है भुवरिया, आंशिक टेड़वा, श्रीराम पुरवा, अशोकपुर के कुछ मजरे, बर्दियालोहार का एक पुरवा, बिशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, खजांचीपुर आदि मजरे बाढ़ प्रभावित हो गए हैं।

गौरा-सैफाबाद तटबंध पर टकटकवा से लेकर दलपतपुर गांव तक तटबंध पर पानी का दबाव है, टकटकवा रिंग बांध पर नदी के दबाव के चलते धीरे-धीरे कटान हो रही है। टकटकवा के ग्रामीण अपने सामानों को सुरक्षित करने में लगे हैं सैकड़ो बीघा फसल पानी मे डूब गया है।

Related Articles

Back to top button