ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

मुंबई में फिर हालात बिगड़े, 24 घंटे में 362 नए केस, 10 की मौत

मुंबई । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो यहां 362 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 10 मरीजों की मौत भी हुई है। साथ ही इस दौरान 539 मरीजों कोरोना बीमारी से रिकवर भी हुए हैं। वहीं पूरे राज्य महाराष्ट्र की बात की जाए तो रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,843 नए मामले सामने आए हैं और अब तक राज्य में कुल 62,64,922 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं पूरे राज्य में बीते 24 घंटे में 123 मरीजों की मौत के साथ ही अब तक महाराष्ट्र में मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,31,552 हो चुका है।

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को 5,212 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 60,35,029 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल 94,985 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि फिलहाल मुंबई में संक्रमण के मामले ज्यादा निकल रहे हैं और मुंबई में रविवार को संक्रमण के 364 नए मामले सामने आए और 10 मरीजों की मौत हो गई।

देश में बीते 24 घंटे में 39361 कोरोना संक्रमित मामले

इधर देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.31 फीसदी हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.41 फीसदी है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.35 फीसदी हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। भारत में #COVID19 के 39,361 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,14,11,262 हुई। 416 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,20,967 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान 35,968 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,79,106 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,11,189 है।

Related Articles

Back to top button