ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
देश

असर्वेक्षित गांवों के लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के असर्वेक्षित ग्रामों के हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिए गए है। जिसका निराकरण करने की प्रक्रिया चल रही है। इस योजना के तहत ओरछा ब्लाक कुल 237 ग्राम तथा नारायणपुर ब्लाक के 09 ग्राम अभी भी असर्वेक्षित हैं। असर्वेक्षित होने के कारण यहां के किसानों को शासन के विभिन्नाा योजनाओं का लाभ नहीं मिल

पाता था। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने सर्वे कार्य को प्राथमिकता दी है। अब तक ओरछा ब्लाक के कुल पांच ग्रामों का तथा नारायणपुर ब्लाक के नौ ग्रामों का प्रारंभिक सर्वे पूर्ण कर उन्हे भूईया साफ्टवेयर के साथ जोड़ा गया है तथा आई आई टी रुड़की के सहयोग से तीन ग्राम का प्रारंभिक नक्शा एवं अभिलेख तैयार किया गया है। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्नाा हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत लाभ दिए जाने के लिए संबंधित व्यक्तियों को भू स्वामी अथवा वैध कब्जेदार होना आवश्यक है। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया कि सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रारंभिक अभिलेख खसरा को आधार मानकर कब्जेदार को विभिन्ना योजनाओं का लाभ दिए जाने पर सहमति दी गयी है।

1074 किसान ले सकेंगे योजनाओं को लाभ

इससे नवसर्वेक्षित ग्रामों के 1074 किसान अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इसी कड़ी मे प्रशासन के द्वारा विशेष शिविर लगाकर मनरेगा के तहत भूमि समतलीकरण, डबरी निर्माण, कृषि विभाग के राजीव गांधी किसान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया जाएगा।

प्रकरण तैयार

उद्यानिकी विभाग के मिनी बीज किट, नलकूप खनन, ड्रिप सिंचाई योजना, शेड नेट योजना आदि के प्रकरण भी तैयार किए जा रहे हैं। इन असर्वेक्षित ग्रामों के हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिया गया है। ओरछा ब्लाक से 1092 तथा नारायणपुर ब्लाक से 1842 आवेदन प्राप्त हुए है। इन आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button