देश
बढ़ते कदम संस्था ने 4400 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

रायपुर। राजधानी में कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने में बढ़ते कदम संस्था महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। देवेंद्र नगर में आयोजित शिविर में अब तक 4442 लोगों ने टीका लगवाया है। संस्था बढ़ते कदम के अध्यक्ष धनेश मटलानी, मीडिया प्रभारी राजू झामनानी एवं उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश मध्यानी ने बताया कि
रायपुर में कई जगह विविध प्रशासन के सहयोग से शिविर लगाए गए हैं। इनमें बढ़ते कदम का सेंटर पांचवे स्थान पर आ गया है।
संस्था ने विशेष सहयोगी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इण्डस्ट्रीज एवं काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के सहयोग से इस सेवा का प्रारंभ 24 जून को किया था। संस्था की इस सेवा के पहले ही दिन 110 लोगों से लेकर अभी तक निशुल्क वैक्सिनेशन सेंटर में 4,442 लोगों ने वैक्सिन शिविर का लाभ ले चुका है।
कर्मियों का सम्मान
संस्था के पूर्व अध्यक्ष सुनील नारवानी, नंदलाल मूलवानी एवं राजू भाई तारवानी ने बताया कि बढ़ते कदम संस्था के वैक्सिनेशन सेंटर में लगातार सेवा दे रही गीतिका अवस्थी, उमा बारले, नंदनी साहू और काजल वर्मा का संस्था की ओर से सम्मान किया गया। इस सम्माान समारोह में अध्यक्ष धनेश मटलानी, मनोज लछवानी एवं बढ़ते कदम के संस्थापक स्व. अनिल गुरूबक्षाणी के पुत्र यथार्थ गुरूबक्षाणी आदि शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि ‘‘दुआ करने से बेहतर है, किसी की मदद करना’’ के उद्देश्य के साथ संस्था ‘‘बढ़ते कदम’’ की नींव रखी गई। संस्था ने सीमित समय में समाज सेवा के कई उल्लेखनीय सेवाकार्य किए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से रक्तदान, 688 नेत्रदान, 155 शरीरदान, रोटी, कपड़ा और दवादान, पांच एम्बुलेंस, 14 काॅफिन फ्रिजर, पांच स्वर्ग-रथ, निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति, लघु व्यवसाय के लिए ब्याजमुक्त ऋण के साथ ही संस्था कोटा रोड, गुढ़ियारी में संजीवनी वृद्धाश्रम, निशुल्क मैरिज ब्यूरो, निशुल्क कोचिंग एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण, बीमार एवं घायल गायों की सेवा के लिए गौशाला, विक्षिप्तों (दरवेशों) के लिए ‘‘मुझे भी जीने दो’’ का सेवाकार्य कर रही है।





