ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
देश

होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, तीन युवती समेत आठ पकड़ाए

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने परसदा स्थित होटल में दबिश देकर सैक्स रैकेट में शामिल तीन युवतियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। चकरभाठा पुलिस को गुस्र्वार की रात सूचना मिली कि देह व्यापार में लिप्त तीन लकड़कियां होटल रीगल में मौजूद हैं।

इस पर पुलिस ने होटल में दबिश देकर अलग-अलग कमरों से तीन लड़कियों को विनय देवांगन(20 वर्ष) निवासी यदुनंदन नगर, टीकाराम देवांगन(30 वर्ष) निवासी गनियारी, निखिल कौशिक निवासी ठरकपुर थाना सीपत के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि मंगला निवासी लक्ष्मी शुक्ला उन्हें बाहर से लाकर देह व्यापार करा रही है।

इस पर पुलिस ने मंगला में दबिश देकर लक्ष्मी शुक्ला को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में होटल के संचालक संदीप ठाकरे निवासी देवरीखुर्द को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 14 हजार स्र्पये नकद, मोटरसाइकिल, एक्टीवा जब्त कर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

महीने भर के लिए की थी बुकिंग

आरोपित महिला दलाल लक्ष्मी ने होटल के तीन कमरों को एक महीने के लिए बुकिंग कर रखा था। जांच में पता चला कि होटल संचालक यहां आने वाले युवक और युवतियों के नाम पते तक दर्ज नहीं करता था। महिला दलाल अपने ग्राहकों को यहां युवतियों के साथ भेज देती थी। इसके लिए पुलिस ने होटल संचालक को भी मामले में आरोपित बनाया है।

देर रात तक चलती रही कार्रवाई

गुस्र्वार की रात सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में दबिश देकर आरोपित युवतियों और युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दलाल लक्ष्मी शुक्ला की तलाश की गई। इस दौरान लक्ष्मी अपने ठिकाने पर नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश शुरू कर दी। देर रात महिला दलाल को उसके घर के पास गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button