ब्रेकिंग
PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श... Plane Crash News: फ्रांस और सऊदी अरब में दो बड़े विमान हादसे, कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत Bank Holidays in July 2026: जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट और जरूरी तारीखें
देश

आगरा-कानपुर हाईवे की सर्विस लेन बंद, रांग साइड पर दौड़ रहे वाहन

आगरा। यह अफसरों की अंधेरगर्दी है। लापरवाही और नजरअंदाजी भी हद दर्जे की है। हाईवे की सर्विस लेन को सीवर लाइन के कार्य के चलते रोक दिया। न कोई साइनेज, न कोई संकेतक। परिणाम यह कि हाईवे पर रांग साइड वाहन दौड़ रहे हैं। आए दिन छोटे-छोटे हादसे हो रहे हैं। मगर, अफसर किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हैं। शायद मौत से पहले उनकी नींद नहीं खुलती।

हम बात कर रहे हैं भगवान टॉकीज चौराहे के पास की। यहां भगवान टॉकीज से अबुल उलाह जाने वाली हाईवे की सर्विस लेन सीवर कार्य के चलते बंद है। कछुआ गति से चल रहा काम कब तक चलेगा पता नहीं। इससे एक क्षेत्र की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। एमजी रोड से आकर रामबाग की ओर जाने वाले वाहनों के चालक को जानकारी देने के लिए संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण पहले ये वाहन अबुल उलाह साइड की सर्विस रोड पर जाते हैं। वहां से वापस होकर वे भगवान टॉकीज फ्लाइओवर की नीचे होकर रांग साइड के सर्विस रोड पर आ जाते हैं। श्री टॉकीज के सामने होकर ये वाहन बेरोक-टोक नेहरू नगर पेट्रोल पंप वाले कट तक पहुंच जाते हैं। इसके बाद रास्ता भटक जाते हैं। कुछ वाहन रांग साइड सर्विस रोड पर सुल्तानगंज तक जा रहे हैं तो कुछ सुल्तानगंज फ्लाइओवर पर ऊपर चढ़ जाते हैं। रात होते ही रांग साइड भारी वाहन भी चलने लगते हैं। चार दिन पहले रांग साइड सुल्तानगंज फ्लाइओवर पर पहुंचे ट्रौला और कंटेनर में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। छोटे-छोटे हादसे आए दिन हो रहे हैं। इसके बाद भी न तो सीवर कार्य करा रहे जल निगम को जानकारी देने वाले संकेतक लगाने की सुध आ रही और न ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को। इसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button