बाड़ी में छोड़ दिया गाय, कृषक ने हमला कर तोड़ दिया पैर

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के बरपाली में गौ पालक ने गाय को चारा चरने के लिए बाड़ी में छोड़ दिया। इस दौरान बाड़ी में फसल चरने से नाराज किसान ने गाय का पैर तोड़ दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित किसान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। कोनी पुलिस के अनुसार घटना 24 जुलाई की है। ग्राम बरपाली निवासी हरिशानंद लोनिया पिता संतराम लोनिया (44) गौ पालक हैं। उनकी दूधारू गाय को उन्होंने गांव के खार में चारा चरने के लिए छोड़ दिया था
इस दौरान उनकी गाय किसान करण लोनिया के बाड़ी में घुस गया था। इससे नाराज होकर करण ने गाय के कमर व पैर में डंड से हमला कर दिया, जिससे उसकी गाय चल नहीं पा रही है। इस मामले की शिकायत हरिशानंद ने पुलिस को दी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित किसान करण लोनिया के खिलाफ धारा 429 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
15 दिन बार हरकत में आई पुलिस
पीड़ित गौ पालक ने अपने गाय के साथ मारपीट व हमले की शिकायत पहले ही कर दी थी। लेकिन, कोनी पुलिस 15 दिन तक इस मामले में टालमटोल करती रही। इस दौरान पुलिस इस मामले की जांच के बहाने प्रकरण को दबाए बैठी रही। बाद में पुलिस ने इस मामले में आरोपित किसान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। इस मामले में कोनी पुलिस की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले इस मामले में सुलह कराने के बहाने लेनदेन की कोशिश की। लेकिन, समझौता नहीं होने की स्थिति में अपराध दर्ज कर लिया।





