ब्रेकिंग
Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय...
देश

जी किशन रेड्डी आज ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के 79वीं वर्षगांठ पर एक प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी रविवार को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 79 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ पर एक प्रदर्शनी प्रस्तुत की जा रही है।

इस कार्यक्रम की अधिक जानकारी देते हुए संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय संसदीय मामलों और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में रविवार को सुबह 11:30 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। सार्वजनिक अभिलेखों, निजी पत्रों, मानचित्रों, तस्वीरों और अन्य संबद्ध सामग्री के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भारत छोड़ो आंदोलन के महत्व को चित्रित करने का एक प्रयास किया गया है। यह प्रदर्शनी 9 अगस्त से सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जनता के लिए 8 नवंबर, 2021 तक खुली रहेगी।

बता दें कि भारत छोड़ो आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा 8 अगस्त, 1941 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शुरू किया गया था, जिसमें भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने की मांग की गई थी।

भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरे भारत में लोग साम्राज्यवाद को उखाड़ फेंकने के लिए एक साथ आए। इस दिन 1942 में गांधी ने सभी भारतीयों को देश से अंग्रेजों को भगाने के लिए ‘करो या मरो’ का नारा दिया था। आंदोलन की शुरुआत मुंबई के गवलिया टैंक से हुई थी। इस दिन को हर साल अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button