ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
देश

सोमनाथ में बनेगा मां पार्वती का मंदिर, श्रावण मास के तीसरे सोमवार आज PM मोदी करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रावण मास के तीसरे सोमवार को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम स्मरणीय बाबा सोमनाथ की अर्द्धशक्ति देवी पार्वती मंदिर का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। मंदिर के शिलान्यास के साथ ही पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर परिसर के चारों ओर बनाए गए परिपथ का लोकार्पण भी करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी खुद सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। सोमनाथ मंदिर परिसर में मां पार्वती का यह मंदिर 21 करोड़ रुपए की लागत से सफेद संगमरमर बनेगा। मंदिर ने अब तक कई बार विध्वंस देखा है लेकिन आज भी इसकी शोभा कम नहीं हुई है। मां पार्वती के जिस मंदिर का आज शिलान्यास होने जा रहा है वो यहां पर कई सालों से स्थापित हैं।

पार्वती मंदिर अभी भी परिसर में खंडहर जैसे ही है। यह लगभग 15 ऊंचे श्रीयंत्र जैसे चबूतरे की शक्ल में बना हुआ है। अब यहीं पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा। आजादी के बाद देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की अगुवाई में 8 मई 1950 को सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू हुआ था और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 11 मई 1951 में यहां ज्योतिर्लिंग की स्थापना कराई थी। इसके बाद 1 दिसंबर 1955 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया।

हालांकि मंदिर 1962 में पूरा हुआ था। सोमनाथ मंदिर अरब सागर के बिल्कुल किनारे है, सरकार ने 45 करोड़ रुपए की लागत से यहं पर सवा किलोमीटर लंबा वॉक वे बनाया गया है। यह मुंबई के मरीन ड्राइव की तरह सागर के किनारे घुमावदार है. इस पर लोग पैदल सैर कर सकेंगे। पर्यटक, श्रद्धालु और स्थानीय लोग यहां टहलते हुए मंदिर के दिव्य वातावरण का भी आनंद उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button