ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

पाठ्यपुस्तक निगम की 11वीं-12वीं पुस्तकाें को आनलाइन खरीदने पर 15 प्रतिशत की छूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षा 11वीं और 12वीं की कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की पाठ्य पुस्तकों पर छूट दी है। राज्य के सभी विद्यालयों, अभिभावक, विद्यार्थियों और अन्य को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तक भंडारों से सीधे क्रय करने पर 15 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। यह पुस्तकें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तक भंडार रायपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए निगम की वेबसाइट पर आर्डर करके आनलाइन भुगतान कर डिपो से पुस्तकें प्राप्त की जा सकेगी। पुस्तकें पाठ्यपुस्तक निगम में पंजीकृत दुकानदारों की दुकान से भी क्रय की जा सकेंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके अधीन आने वाले शासकीय और अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को पाठ्यपुस्तक द्वारा मुद्रित पाठ्य पुस्तकों के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन संपादित कराने के लिए निर्देशित किया है

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी कहते हैं, एनसीईआरटी की कक्षा 11वीं और 12वीं की मुद्रित पाठ्यपुस्तकों का आनलाइन क्रय छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।

ऐसे आनलाइन कर सकते हैं आर्डर

किताबें आनलाइन आर्डर करने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट टीबीसी डाट सीजीडाट एनआईसी डाट इन (www.tbc.cg.nic.in) पर लाग इन करना होगा। लाग इन करते ही वेबसाइट में लाल रंग के बाक्स में ’बाय बुक्स आनलाइन’ का आप्शन आएगा। उसे क्लिक करते ही एक आर्डर फार्म खुलेगा जिसे सावधानीपूर्वक भरना होगा। फार्म में इच्छुक व्यक्तियों को अपना पूरा नाम, डाक का पूरा पता, मोबाइल नंबर और अपनी आवश्यकता की पुस्तकों के नाम एवं संख्या (जो पहले से ही कीमत के साथ अंकित हैं) भरने होंगे। सभी जानकारी पूर्ण करने के उपरांत डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेटीएम आदि के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। निगम द्वारा अनुमोदन उपरान्त पुस्तकें 7-8 दिन में डाक के पते पर भेजी जाएंगी। यदि आनलाइन आर्डर करते समय कोई असुविधा हो तो छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की वेबसाइट में दिए गए हेल्पलाइन नंबर 93003-93199 या 94255-10660 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button