ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

नहीं हो सका टीकाकरण, आज भी बंद रहेगा अभियान

बिलासपुर। जिले के लोगों को एक बार फिर कोरोना टीके की कमी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास टीके का स्टाक शून्य हो चुका है। ऐसे में रविवार को किसी भी केंद्र में टीका नहीं लगाया गया। वहीं सोमवार को भी जिले में टीकाकरण बंद रहेगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीका खत्म हो जाने की जानकारी राज्य शासन को दे दी गई है। साथ ही कहा गया है कि सोमवार को टीकाकारण संचालित करना है तो टीका भेजना पड़ेगा।

नहीं मिलने की दशा में जिले के सभी 400 केंद्र को बंद करना पड़ेगा। हालांकि जानकारी के बाद भी शासन स्तर पर कोई भी जवाब नहीं दिया गया है। मौजूदा स्थिति में टीके की सप्लाई केंद्र सरकार कर रही है। ऐसे में दिल्ली से रायपुर टीका भेजा जाता है। उसे डिमांड के अनुसार सभी जिले में वितरित किया जाता है। लेकिन, केंद्र स्तर पर भी कब टीका भेजा जाना है इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में टीके कब आएंगे ये कोई नहीं बता पा रहा है।

लय टूटने से अधिकारी चिंतित

टीकाकरण अभियान के लिए तमाम विभागीय कोशिश के बाद जिले के लोग टीका लगवाने के लिए प्रेरित हुए थे। ऐसे में केंद्रों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। वही अब टीका खत्म होने से अधिकारियों को यह चिंता सता रही है कि फिर से टीका के लिए बना लोगों का उत्साह खत्म न हो जाए। ऐसे में टीका आने के बाद फिर से केंद्र तक भीड़ पहुंचाने के लिए ग्रास लेवल से काम करना होगा।

Related Articles

Back to top button