ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
देश

महोबा के लोगों से वर्चुअल मुखातिब हुए PM Modi, UP CM योगी और मंत्रियों ने किया अभिनंदन

महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस कुछ ही देर में उज्ज्वला योजना 2.0 का वर्चुअल (आभासी) शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ महोबा पहुंच चुके हैं और उन्होंने यहां बायो गैस प्लांट का लोकार्पण करने के बाद अवलोकन किया। इसके बाद वह पुलिस लाइन में आयोजित उज्ज्वला योजना के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां पर वर्चुअल योजना का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्रियों के अलावा लोगों से भी बात कर सकते हैं। इस योजना में महोबा के करीब एक हजार लोग दूसरे चरण में लाभान्वित होंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअली उज्ज्वला योजना 2.0 के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह हेलीकॉप्टर से महोबा पहुंच गए। हेलीपैड पर उतरने के बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जनपद में बनाए गए बायो गैस प्लांट का लोकार्पण किया। इसके बाद मंत्रियों, विधायकों और अफसरों के साथ उन्होंने प्लांट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री जनपद में दो घंटे तक रहेंगे, कार्यक्रम में उनके साथ ही केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जिले के प्रभारी मंत्री डा.जीएस धर्मेश भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का प्रसारण दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगा लेकिन प्रधानमंत्री 12:30 बजे जुड़ेंगे। 12:45 बजे प्रधानमंत्री रिमोट का बटन दबाकर उज्ज्वला योजना 2.0 का शुभारंभ करेंगे। अलग-अलग राज्यों के उज्ज्वला योजना फेज वन के पांच लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर सकते हैं। कार्यक्रम में पांच हजार ग्रामीणों को बुलाया गया है। उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में 90,194 लाभार्थियों को लाभांवित किया गया था। दूसरे चरण में एक हजार लाभार्थियों को और जोड़ा है, इसके बाद संख्या 91,194 हो जाएगी।

सीएम का कार्यक्रम

11:55 बजे- हेलीपैड पुलिस लाइन महोबा में आगमन।

12:00-पुलिस लाइन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

12:15 बजे- पेट्रोलियम मंत्री के साथ बायोफ्यूल्स-डे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

12:15 से 02:00 बजे -उज्ज्वला योजना-2.0 शुभारंभ कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे।

2:10 : पुलिस लाइन महोबा से लखनऊ के लिए प्रस्थान

Related Articles

Back to top button