ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

कुछ देर में Investor Summit को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, रखेंगे मन की बात, देंगे निवेश बढ़ाने का मंत्र

नई दिल्‍ली। पीएम मोदी आज गुजरात में निवेशकों को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान उनका जोर न सिर्फ अधिक से अधिक निवेश के लिए निवेशकों को प्रभावित करने पर रहेगा बल्कि वो ये भी बताएंगे कि सरकार ने उनके लिए किस तरह की नई नीतियां बनाई हैं या आगे बनाएगी। वो ये भी बताएंगे कि निवेशकों को आने वाली परेशानियों को खत्‍म करने के लिए सरकार ने अब तक क्‍या कदम उठाए हैं और इसमें उन्‍हें कहां तक सफलता मिली है।

पीएम मोदी इस सम्‍मेलन को वर्चुअली संबोधित करेंगे। ये सम्‍मेलन सुबह 11 बजे शुरू होगा। पीएमओ से जारी रिलीज में बताया गया है कि इस सम्‍मेलन को राज्‍य सरकार के साथ मिलकर सड़क और परिवहन मंत्रालय संयुक्‍त रूप से आयोजित कर रहा है। इस सम्‍मेलन में गुजरात के मुख्‍यमंत्री भी हिस्‍सा लेंगे। इसके अलावा इसमें केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री के भी हिस्‍सा लेने की उम्‍मीद है। सम्‍मेलन मूलत: गुजरात में अधिक निवेश को लेकर है। राज्‍य सरकार इसके जरिए निवेशकों को व्‍हीकल स्‍क्रेपिंग के लिए ढांचागत निर्माण का अवसर देना चाहती है और सरकार की स्‍क्रैप नीति के प्रति उन्‍हें प्रभावित करना चाहती है

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से ये स्‍क्रैप नीति इसी वर्ष लागू की गई थी। इस नीति को लागू करने के पीछे मकसद पर्यावरण को साफ बनाना और पुरानी गाडि़यों को चलाते रहने की आदत के प्रति लोगों को हतोत्‍साहित करना था। सरकार ने इस नीति के तहत नई गाडि़यों की खरीद पर भी आकर्षक आफर देने का प्रावधान किया है। गुजरात ने सरकार की इस नीति को आगे बढ़ाने के लिए अपने यहां पर वोलेंटिरी व्‍हीकल फ्लीट माडर्नाइजेशन प्रोग्राम की भी शुरुआत की है। इस सम्‍मेलन में गुजरात में शिप ब्रेकिंग इंडस्‍ट्री को भी आगे बढ़ाने पर बात होगी। आपको बता दें कि गुजरात का अलंग दुनिया का सबसे बड़ा शिप ब्रेकिंग हब है।

Related Articles

Back to top button