ब्रेकिंग
Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें... World Environment Day 2026: हर साल पैदा हो रहा 2.3 अरब टन कचरा; पर्यावरण बचाने के लिए आज ही अपनाएं य... Delhi Hotel Fire: बर्मिंघम से लिवर ट्रांसप्लांट कराने दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर हादसे में मरी... Delhi Hotel Fire: बेटे के इलाज के लिए इराक से दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर अग्निकांड में साले की... Bulandshahr Temple Namaz: बुलंदशहर में मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने पर 3 गिरफ्तार; हिंदू किसान की सलाह प... Araria Crime News: अररिया में खौफनाक वारदात; बाजार में खरीदारी कराने के बहाने पति ने की पत्नी की गला... Mohali Murder Case: मोहाली के बेस्टेक मॉल के पास दफ्तर में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत... Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में 6 की मौत; 13 बेड वाले ICU में भर्... Chhapra Ammonia Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव; तेज धमाके के बाद मची अफरा-... Delhi Hotel Sealing: दिल्ली में मालवीय नगर हादसे के बाद बड़ा एक्शन; महिपालपुर के 250 होटलों पर लटकी ...
देश

स्वतंत्र देव सिंह बोले- BJP के प्रति बढ़ते विश्वास से विपक्षी दलों में बौखलाहट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरूवार को कहा कि गांव, गरीब, किसान की खुशहाली और प्रगति के लिए किये गए कार्यों से केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार के प्रति किसानोें का विश्वास और भरोसा मजबूत हुआ है और यही विपक्षी दलों में बौखलाहट की वजह है।

सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में हुई किसानों की दुर्गति किसी से छुपी नहीं है। सपा सरकार के दौरान किस तरह सरकारी खरीद केन्द्रों पर अन्नदाता को उसकी उपज से होने वाले लाभ को बिचैलिये लूट लेते थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता राजनीति में जनता की सेवा और राष्ट्रवादी सोच के साथ गांव, गरीब, किसान के बीच रहकर उनसे संपर्क और संवाद करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन मे खुशहाली लाने के लिए कार्य कर रहे है लेकिन बंद कमरों में बैठकर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह दल चलाने वाले लोग चुनाव पास आते ही किसान हितैषी होने के दावे करते है, लोगों में झूठ व भ्रम फैलाकर बरगलाने को कोशिश करते है।

उन्होंने कहा कि इन दलो के नेता यह नही बताते कि जब पूरा देश कोरोना की वैश्विक आपदा से जूझ रहा था तब ये कहां थे। तब इन्हें किसानों और गरीबों की याद नही आयी। भाजपा सरकार में किसानों के हितों में किए गए कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 45 लाख गन्ना किसानों को 1 लाख 40 हजार करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2.48 करोड़ किसानों को 32, 500 करोड़ दिए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 3 लाख 92 हजार करोड़ फसली ऋण का भुगतान किया गया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये ऋण माफ किया गया।

वहीं रमाला पिपराइच मुंडेरवा चीनी मिलों सहित 20 अन्य चीनी मिलों का आधुनिकरण एवं विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में पट्टेदार बटाईदारो को भी लाभ मिला। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में 5,86,793 गोवंश संरक्षित गोवंश रखने पर प्रति गोवंश प्रतिमाह 900 की सहायता की व्यवस्था की गई। प्रदेश में 3.77 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता में बढ़ोतरी हुई है।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के अनर्गल आरोपो और झूठ का सच जनता समझ चुकी है। प्रदेश का गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं सहित समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा के साथ पूरी द्दढ़ता से खड़े है।

Related Articles

Back to top button