ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, आतंकी ठिकाने से मिले भारी हथियार

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू को दहलाने कर साजिश एक बार फिर नाकाम कर दी गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले के टांटा जंगल में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान समूह (एसओजी) और अन्य सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने तहसील कहारा के टांटा वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया और हथियारों का जखीरा जब्त किया। डोडा के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल कयूम ने बताया कि उनकी टीम ने टांटा जंगल में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार समेत गोला-बारूद बरामद किया।

वहीं इसे पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन पहले आतंकवाद की राह पर निकले मुजम्मिल शाह को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में पतिमुहल्ला पालमार के कुलना वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक ग्रेनेड, एक मैगजीन और एके-47 राइफल की 30 गोलियां बरामद की है।

Related Articles

Back to top button