ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

वन महोत्सव रविवार को, रोपे जाएंगे 700 फलदार पौधे

बिलासपुर। वन मंडल की ओर से 15 अगस्त को दोपहर दो बजे सेंदरी स्थित केंद्रीय प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय परिसर में वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 700 फलदार पौधे रोपे जाएंगे। इस महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए वन विभाग का अमला तैयारी में जुटा हुआ है।

हरियाली के मद्देनजर हर साल वन मंडल इस महोत्सव का आयोजन करता है। पिछले दिनों से इसके लिए जगह चिंहित करने के लिए सर्वे किया गया। इस दौरान इस कार्यालय के परिसर को चयन किया गया। अब वहां पौधे रोपने के लिए गड्डा व खा आदि तैयार की जा रही है। शाम तक इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर कमिश्नर, कलेक्टर के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सभी एक- एक पौधे लगाएंगे। इन पौधों को लगाने के साथ ही विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसमें लोहे का घेरा आदि शामिल है। इसके साथ देखरेख व नियमित पानी डालने के लिए भी एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि एक भी पौधे न मरे और सभी जल्द पेड़ बन सके। पौधों में मुख्य रूप से जामुन, बीही, आवला, आम, मुनगा आदि प्रजातियां शामिल होंगी। जिनके द्वारा पौधे रोपे जाएंगे बकायदा वहां पर उनके नाम की तख्ती भी लगाई जाएगी। मालूम हो कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र में अरपा नदी के तट पर पौधारोपण का भव्य आयोजन किया गया था। यहां पौधारोपण सफल रहा। इस क्षेत्र में कुछ और भी जगहों पर खाली जगह है, जहां पौधे लगाने के लिए योजना बनाई जाएगी। ताकि यह क्षेत्र हरा- भरा हो सके। पूर्व में अरपा नदी के तट पर पौधे रोपे गए थे, वह उनमें फलदार व छायादार पौधे थे।

Related Articles

Back to top button