ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

ICC Test Rankings में जो रूट और बाबर आजम ने लगाई छलांग, भारतीय अपने स्थान पर बरकरार

नई दिल्ली। ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच और इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद आइसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी की है। ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने छलांग लगाई है, लेकिन दोनों की ही टीमों को हार मिली है।

इंग्लिश कैप्टन जो रूट आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बाबर आजम ने भी दो पायदानों की छलांग लगाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पहले वे 10वें नंबर पर काबिज थे, लेकिन अब 8वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने और डेविड वार्नर के अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीर बल्लेबाज को एक-एक पायदान खिसकना पड़ा है।

आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजी की बात करें तो टॉप 5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन जेम्स एंडरसन सातवें से छठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जेसन होल्डर की एंट्री टॉप 10 में फिर से हो गई है। वे 11वें से 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद 9वें से 10वें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप 10 में एक बदलाव हुआ है, जहां रवींद्र जडेजा दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

ICC Test batsman raking

1. केन विलियमसन – 901 अंक

2. जो रूट – 893 अंक

3. स्टीव स्मिथ – 891 अंक

4. मार्नस लाबुशाने – 878 अंक

5. विराट कोहली – 776 अंक

6. रोहित शर्मा – 773 अंक

7. रिषभ पंत – 736 अंक

8. बाबर आजम – 725 अंक

9. डेविड वार्नर – 724 अंक

10. क्विंटन डिकॉक – 717 अंक

ICC Test Bowlers ranking

1. पैट कमिंस – 908 अंक

2. आर अश्विन – 848 अंक

3. टिम साउथी – 824 अंक

4. जोश हेजलवुड – 816 अंक

5. नील वैग्नर – 810 अंक

6. जेम्स एंडरसन – 800 अंक

7. कगिसो रबादा – 798 अंक

8. स्टुअर्ट ब्राड – 764 अंक

9. जेसन होल्डर – 756 अंक

10. जसप्रीत बुमराह – 754 अंक

Related Articles

Back to top button