ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

मेरठ: मंदिर के अंदर छात्रा की गर्दन कटी लाश मिलने से हड़कंप, बलि देने की आशंका

मेरठ: यूपी में मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मंदिर में एक एमए की छात्रा की गर्दन कटी लाश पड़ी मिली। आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुुंचने से पहले ही परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके चलते पुलिस मामले में फॉरेंसिक टीम को भेजकर तथ्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में यह अंधविश्वास का मामला लग रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना खरखौदा क्षेत्र के एक गांव की निवासी 22 वर्षीय छात्रा हापुड़ के एक कॉलेज से एमए कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा पूजा-पाठ बहुत करती थी। सोमवार दोपहर को वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। पुलिस ने बताया कि देर तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजन ने तलाश शुरु की। इस बीच, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक लड़की को गांव के देवी के मंदिर की तरफ जाते देखा है। परिजन वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने अनहोनी की आंशका में ग्रामीणों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य दखकर परिवार के लोगों और ग्रामीणों के होश उड़ गए। अंदर छात्रा की लाश फांसी के फंदे से झूल रही थी। पुलिस ने बताया कि गर्दन कटी हुई थी जिसपर गहरा घाव था और काफी खून बह चुका था। इसके बाद परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

इस बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बुधवार शाम तक खरखौदा के आस-पास के गांवों में युवती के बलि देने की सूचना फैलने लगी जिसके बाद निरीक्षक संजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मौका-ए-वारदात का मुआयना कर परिवार से पूछताछ की। मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के बाद कुछ साक्ष्य कब्जे में लिए गए। पुलिस का कहना है कि संभवत: युवती ने अंधविश्‍वास में यह कदम उठाया है लेकिन मौत का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button