ब्रेकिंग
Jabalpur Crime News: दुबई में 6 साल लिव-इन और जबलपुर में शादी, अब पति ने छोड़ा; IT कंपनी की कंट्री ह... Samastipur Liquor Loot: समस्तीपुर में गड्ढे में पलटी शराब से भरी कार, बोतलें लूटने दौड़े लोग; वीडियो... गोरखपुर यूनिवर्सिटी में दरोगा का वीडियो वायरल: छात्रों को दी चेतावनी, कहा- 'इतनी फोर्स बुलाऊंगा कि ठ... Weather Update Today: देश के बड़े हिस्से में मॉनसून सक्रिय, यूपी से झारखंड तक आंधी-बारिश की चेतावनी;... अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में कौन सी टीम साबित होगी छुपा-रुस्तम और कौन है ग्रुप आफ डेथ, गौतम गंभीर ने बताया

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के शेड्यूल का एलान आइसीसी द्वारा किया जा चुका है और इस बार सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। इस वक्त ग्रुप ए में चार जबकि ग्रुप बी में भी इतनी ही टीमें है और दोनों ग्रुप में दो-दो टीमों को प्रवेश क्वालीफिकेशन राउंड के बाद दिया जाएगा यानी तब दोनों ग्रुप में छह-छह टीमें होंगी। इस समय ग्रुप ए में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें हैं जबकि ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम है।

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में बात करते हुए कहा कि, इस बार ग्रुप ए वास्तव में ग्रुप आफ डेथ है। इस ग्रुप की सभी टीमें जानदार हैं और टूर्नामेंट के पहले ही दिन से सबकुछ काफी रोमांचक होने वाला है। वेस्टइंडीज के पास जिस तरह के खिलाड़ी हैं उससे वो हमेशा से ही बहुत अप्रत्याशित रहा है और वो तीसरी बार भी जीत सकते हैं। इंग्लैंड की टीम में भी शानदार खिलाड़ियों के कमी नहीं है और पिछले कुछ साल से वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनके पास सफेद गेंद के क्रिकेट में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया सचमुच रडार से बाहर हो गया है, शायद इसलिए कि बहुत सारे मुख्य खिलाड़ी गायब हैं, लेकिन फिर, मुझे लगता है कि वे उस विशेष दिन बहुत खतरनाक हो सकते हैं।

गंभीर ने आगे कहा कि, इस बार टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम असली अंडरडाग साबित हो सकती है। आप अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकते हैं मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अगर आप किसी एक टीम के बारे में बात करना चाहते हैं जो इस टूर्नामेंट में एक वास्तविक अंडरडाग बनने जा रही है, तो वह अफगानिस्तान होनी चाहिए। उनके पास राशिद खान, मुजीब और मोहम्मद नबी जैसे प्लेयर्स हैं और आप उन खिलाड़ियों को हल्के में नहीं ले सकते। वहीं गंभीर ने ये भी कहा कि, इस वक्त भारतीय टीम पाकिस्तान के मुकाबले बहुत ज्यादा बेहतर है। आपको बता दें कि, 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत होगी और इसका फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button