ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

बेहद अजीब इंवीटेशन है अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी का, कार्ड में ही छपवा दिया शादी में ना बुलाने का कारण

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और ​सोनम कपूर की बहन रिया कपूर हाली ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। रिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से सात फेरे लिए हैं। दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया। रिया और करण की शादी की कई तस्वीरें औी वीडियो सोशल मीडया पर खूब वायरल हुईं। इन तस्वीरों में करण और रिया बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब दोनों की शादी के कार्ड की पहली झलक सामने आई है।

रिया कपूर और करण बूलानी की शादी के कार्ड की एक झलक एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने अपनी इंसटाग्राम स्टोरीज पर फैंस के साथ शेयर किया है। कार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए आयशा ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया है। इस कार्ड में लिखा है, ‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 14.08.21 को, करण और रिया की शादी घर में एक छोटे से समारोह में हुई थी। हमारे समय की परिस्थितियों ने हमें अपने कई प्रियजनों को अपनी शादी में बुलाने से रोक दिया।

वहीं इसी कार्ड में आगे लिखा है, ‘हम सभी ने आपको तहे दिल से बहुत मिस किया, लेकिन आप हमारे दिलों में हैं। रिया और करण एक साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। हम आप सभी से उनकी आगे की जर्नी के लिए केवल आपका आशीर्वाद और प्यार मांगते है। हम आशा करते हैं कि जैसे ही सबकुछ सामान्य होगा, हम आप सभी के साथ जश्न मनाएंगे।’

आपको बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी काफी सीक्रेट तरीके से पिछले शनिवार को हुई है। शादी में सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। वहीं कपूर परिवार ने शादी का जिक्र किसी से नहीं किया था।

Related Articles

Back to top button