ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
विदेश

तालिबान कुछ हफ्तों के भीतर जारी करेगा नई सरकार के ढांचे को लेकर लेखा जोखा, तालिबान के सह-संस्थापक काबुल में मौजूद

काबुल। विद्रोहियों के दक्षिण एशियाई राष्ट्र के तेजी से अधिग्रहण के बाद इस्लामी आंदोलन के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, ‘तालिबान का लक्ष्य अगले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान के लिए एक नए शासन ढांचे को जारी करना है।’

एक अधिकारी ने रायटर को बताया, ‘तालिबान में कानूनी, धार्मिक और विदेश नीति के विशेषज्ञों का लक्ष्य अगले कुछ हफ्तों में नए शासी ढांचे को पेश करना है। बता दें कि तालिबान ने पिछले हफ्ते अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से अपनी ओर से एक उदार छवि पेश करने की कोशिश की है, लेकिन वहां से सामने आ रही तस्वीरें व वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग किस कदर घमराए हुए हैं और बल व जबरदस्ती उनपर राज किया जा रहा है।

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद अपनी नई सरकार की रणनीति को दिशा देने के लिए तालिबान के सह-संस्थापक तालिबान में मौजूद है। एक अधिकारी के मुताबिक, ‘तालिबान के सह-संस्थापक बरादर काबुल में सरकार बनाने पर बातचीत के लिए पहुंचे हुए हैं।’ बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल पर कब्‍जा कर अपनी सत्‍ता का रास्‍ता पूरी तरह से साफ कर लिया है। अप्रैल से अगस्‍त के बीच तालिबान ने जिस तेजी के साथ अफगानिस्‍तान के इलाकों को एक के बाद एक कर अपने कब्‍जे में लिया वो वास्‍तव में हैरान करने वाली है। वर्तमान समय में तालिबान के कब्‍जे के बाद काबुल में अफरातफरी का माहौल है। काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़कर जाने वालों की जबरदस्‍त भीड़ है। यहां के बिगड़ते हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां की बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए गोलियां तक चलाई गई हैं।

यह सब कुछ अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन के द्वारा किए 11 सितंबर से पहले अपनी सेना की वापसी का एलान के बाद हुआ। अमेरिकी सैनिकों की 1 मई से वापसी शुरू हो गई थी। इसके साथ ही अमेरिका ने अपने सबसे लंबे चले युद्ध को खत्‍म करने का एलान भी कर दिया था।

Related Articles

Back to top button