ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
देश

महिला के पेट से निकला डेढ़ किलो सोना और ये सब चीजें, डॉक्टर भी रह गए हैरान

पश्चिम बंगालः डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान एक महिला के अंदर से सोने के गहने और सिक्के इतनी मात्रा में मिले कि डॉक्टर भी हैरान हो गए। यह मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सरकारी अस्पताल में मानसिक रुप से बीमार महिला के पेट से डेढ़ किलो के गहने बरामद हुए।

रामपुरहाट के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ बिस्वास ने कहा कहा कि 26 साल की महिला के पेट से 5 और 10 रु के 90 सिक्के और गहने मसलन चेन, नाक की अंगूठी, झुमके, चूड़ियां, पायल, कलाई के बैंड और घड़ियां मिलीं। सर्जरी के बाद डॉ विश्वास ने कहा कि हमने महिला के पेट से कुल 90 सिक्के निकाले हैं। गहने ज्यादातर तांबा और पीतल के बने थे, मगर कुछ गहने सोने के भी थे। महिला की मां के मुताबिक, उन्होंने नोटिस किया कि अपने घर से गहने गायब हो रहे थे।

बता दें कि मार्गग्राम पुलिस थाने की सीमा के तहत एक गांव में इस महिला का घर है। महिला की मां ने कहा कि मेरी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पिछले कुछ दिनों से वह खाना खाने के बाद उल्टी कर देती थी। उसने कहा कि उसकी बेटी को उसके भाई की दुकान से सिक्के मिले हैं।

मां ने कहा कि हमने नोटिस किया कि गहने गायब हो रहे हैं। मगर जब भी हमने उससे पूछताछ करते, वह रोने लगती थी। हम उस पर नजर रखते थे। मगर किसी तरह वह इन सभी सामग्रियों को निगलने में सफल हो जाती थी। वह पिछले दो महीनों से ठीक नहीं थी। हम उसे विभिन्न निजी डॉक्टरों के पास ले गए थे और मगर दवा चल रही थी, मगर कोई असर नहीं हो रहा था। बाद में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लगभग एक सप्ताह तक विभिन्न परीक्षण करने के बाद बुधवार को उसका ऑपरेशन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button