ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा- हमारे गेंदबाजों ने भारतीय टीम की इस खामी को किया उजागर

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारत की बल्लेबाजी को लेकर एक बड़ा दावा किया है। नासिर हुसैन का कहना है कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम की खामी को इंग्लैंड ने यहां हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन अच्छी तरीके से उजागर कर दिया। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में महज 78 रन पर ढेर हो गई और कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

नासिर हुसैन ने डेली मेल के लिए लिखे अपने कालम में कहा, “टीम इंडिया के कई और विभाग है जो चिंता का विषय हैं। मैंने पहले भी कहा है कि रिषभ पंत को इंग्लैंड में नंबर 6 पर उतार कर ऊपरी क्रम में खिलाया जा रहा है। वे घरेलू वातावरण में ऐसा कर सकते हैं, लेकिन यहां नहीं। यही चीज रवींद्र जडेजा के लिए है जो सातवें नंबर पर उतर रहे हैं। पहले दिन इस बात की पुष्टि हुई कि भारत की बल्लेबाजी क्रम में खामी है, जिसे इंग्लैंड ने उजागर किया है।”

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट नासिर हुसैन ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि भारत ने यहां गलत एकादश का चयन किया। आप देखिए ये पिच कैसी है और अगर टीम में रविचंद्रन अश्विन होते तो यह एक मजबूत टीम होती।” उल्लेखनीय है कि भारत की पहली पारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन 78 रन पर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड ने दिन का खेल का खत्म होने तक बिना विकेट खोए 120 रन बनाए थे और 42 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

भारतीय टीम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतरी, लेकिन टीम को यहां बल्लेबाजी में बड़ी खामी नजर आई, क्योंकि रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी नहीं कर सके और गेंदबाजी में स्पिनर की कमी खली, क्योंकि जडेजा उस तरह का दबाव नहीं बना पाए, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। मैच के पहले दिन भारत को एक भी सफलता नहीं मिली। अश्विन को पिच देखने के बाद भी कप्तान विराट कोहली ने मौका नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button