ब्रेकिंग
दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ... मंथली एक्सपायरी के दबाव में बाजार में सुस्ती, मामूली गिरावट से निवेशकों के डूबे ₹1.10 लाख करोड़ फाजिल्का में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 40 हजार उपभोक्ताओं पर ₹40 करोड़ का बकाया, कटने लगे कनेक्शन लुधियाना में दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों का प्रचंड प्रदर्शन! कूड़ा लिफ्टिंग रोकी, माता रानी चौक पर... लुधियाना के SCD सरकारी कॉलेज में बनेगा पंजाब का पहला इंडोर वॉलीबॉल ऑडिटोरियम! ₹3.60 करोड़ की लागत से...
खेल

इस महान फील्डर ने टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के लिए भेजा आवेदन, सलेक्शन पक्का!

नई दिल्ली। दुनिया में अपनी फील्डिंग का लोहा मनवाने वाले एक पूर्व महान साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के पद के लिए आवेदन किया है। जोंटी रोड्स ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने के लिए अपनी टोपी बीसीसीआइ के पाले में डाल दी है, जिसका ऐलान जल्द होना है।

साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व दिग्गज फील्डर जोंटी रोड्स ने जिस तरह अपने क्रिकेट करियर में अपनी फील्डिंग से सभी को अपना मुरीद बनाया था। ठीक उसी तरह वे फील्डिंग कोच के तौर पर अपनी छवि को बनाए हुए हैं। जोंटी रोड्स ने बतौर फील्डिंग कोच साउथ अफ्रीका और आइपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को अपनी सेवाएं दी हैं।

मौजूदा समय की बात करें तो टीम इंडिया के फील्डिंग को आर श्रीधर हैं, जिनका कार्यकाल 45 दिन बढ़ा दिया गया है। आर श्रीधर वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के साथ रहेंगे। इस बीच बीसीसीआइ ने हेड कोच समेत बाकी सपोर्ट स्टाफ के आवेदन जारी कर दिए हैं, जिसके लिए जोंटी रोड्स ने भी अप्लाई किया है।

हालांकि, फील्डिंग कोच आर श्रीधर को सीधे एंट्री मिल सकती है, लेकिन कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी जोंटी रोड्स को मौका दे सकती है। अगर जोंटी रोड्स क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के बिंदुओं पर खरे उतरते हैं तो उन्हें मौका मिलना संभव है।

बीसीसीआइ ने टीम इंडिया के हेड कोच, बैटिंग कोच, फील्डिंग कोच, बोलिंग कोच, फीजियो, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच और एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर के पद के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसकी आखिरी तारीख 30 जुलाई है। मैनेजर को छोड़कर इन सभी का कार्यकाल दो साल का होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button