ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में मिले 42,909 नए मरीज

पिछले कुछ दिनों से कोरोना के आंकड़े भारत की चिंता बढ़ा रहे हैं। आज एक बार फिर देश में 40,000 से उपर कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं।  एक दिन में कोविड-19 के 42,909 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,37,939 हो गई। वहीं, 380 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,38,210 हो गई है। अकेले केरल में एक दिन में 29,836 नए मामले  दर्ज किए गए।

एक दिन में 380 लोगों की माैत 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर  3,76,324 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.51 प्रतिशत दर्ज की गयी। नए मामलों में संक्रमण दर 3.02 फीसदी दर्ज की गई. वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 2.41 फीसदी है।

अब तक दी गई 63 करोड़ सेअधिक कोरोना की  खुराक  
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।मंत्रालय ने कहा कि सबसे जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक साधन के रूप में देश में टीकाकरण कवायद की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button