ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

शारदा घोटाला मामला:TMC सांसद डेरेक ओब्रायन को CBI ने किया तलब

नई दिल्ली: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शारदा पोंजी घोटाला मामले में जांच में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन को तलब किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता ओब्रायन से अगस्त के पहले सप्ताह में सीबीआई टीम के सामने पेश होने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने उन्हें जनवरी में भी तलब किया था लेकिन उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र का हवाला देते हुए समय मांगा था।

अधिकारियों ने कहा कि राज्यसभा सदस्य से तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के बैंक खातों के कुछ वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ हो सकती है। ओब्रायन पार्टी के आधिकारिक अखबार के प्रकाशक हैं। एजेंसी बंगाली फिल्मों के गिरफ्तार निर्माता श्रीकांत मोहता के घोटाले की आरोपी कंपनी रोज वैली के प्रमोटरों से संबंधों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button