ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
देश

शर्मनाकः मात्र 20 रुपए के कारण कर दी गई युवक की हत्या

नई दिल्ली : मात्र 20 रुपए के लिए हुए झगड़े मेंसात युवकों ने एक युवक की ईंट व धारदार हथियारों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। व उसके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। द्वारका डिस्ट्रिक्ट के डाबड़ी इलाके में एएटीएस की पुलिस टीम ने हत्या के इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों को उत्तम नगर के विपिन गार्डन के पास से दबोच लिया गया।

डीसीपी द्वारका एन्टो अल्फोंस ने बताया की पिछले महीने मुकेश (22) और उसके बड़े भाई मिलन (26) को महज 20 रुपए के लिए हुई कहासुनी के बाद सात युवकों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक मुकेश की दीन दयाल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी और बड़ा भाई मिलन हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।दोनों भाइयों पर ईंट और धारदार हथियार से हमला किया गया था। डाबड़ी पुलिस ने 27 जून को हत्या व हत्या की कोशिश की धाराओं में एफआईर दर्ज की थी।

एसीपी ऑपरेशन राजेंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने छानबीन की। जांच में पता लगा कि सोनू, दीपक उर्फ बड़का, सागर उर्फ पवन, विजय उर्फ बंदर, सूरज और दो नाबालिगों ने दोनों भाइयों पर हमला किया था। वारदात को अंजाम देने के आद सातों आरोपी फरार हो गए थे। दोनों नाबालिग और एक आरोपी सोनू को एएटीएस की टीम ने पकड़ लिया। बाकी आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए टीम छापामारी की कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने दीपक उर्फ बड़का और नितिन उर्फ सागर उर्फ पवन को गिरफ्तार किया। ये दोनों सीतापुरी पार्ट-1 डाबरी के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात उन सब ने शराब पी रखी थी और डाबरी के पास आपस में बातचीत कर रहे थे। उनका एक नाबालिग दोस्त आया और उसने बताया कि उस पान की दुकान पर खड़े एक युवक ने उसे पीटा है और 20 रुपए छीन लिए हैं। सभी लोग पान की दुकान पर गए और मुकेश पर ईंट पत्थरों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। भाई मिलन ने मुकेश को पिटते देखा तो वह उसे बचाने आया जिसके बाद दोनों तरफ से लड़ाई शुरू हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button