ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
देश

एनएसयूआइ ने 13 सूत्री मांगों को लेकर नालंदा परिसर में प्रदर्शन

रायपुर: राजधानी में स्थित नालंदा परिसर बुधवार को एनएसयूआइ और छात्रों ने प्रदर्शन किया। नालंदा परिसर में पढ़ने वाले छात्रों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी की। एनएसयूआइ कार्यकर्ता शातंनु झा ने कहा कि लाइब्रेरी में बहुत समय से अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं और छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिल रही है।

इसको लेकर नालंदा परिसर के नोडल अधिकारी केदार पटेल और लाइब्रेरियन मंजुला जैन को समस्याओं से अवगत कराया गया। वहीं, नोडल अधिकारी केदार ने सामूहिक रूप से लिखित आश्वासन देकर 14 दिनों के भीतर सभी मांगों को पूरा करने का वादा किया है।

शातंनु ने कहा कि अगर 14 दिनों में छात्रों की मांग पूरी नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव कर नोडल अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रदर्शन में एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव निखिल बघेल, सूरज साहू, अजय मिश्रा, नूर अली, विनय, विमल, देवेंद्र समेत सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन

शिफ्ट सिस्टम पूर्ण खत्म हो और दोपहर दो बजे किसी को भी बाहर न निकाला जाए।

लाइब्रेरी समिति के सदस्य किसी भी स्तर पर सामूहिक रूप से दुर्व्यवहार न करें।

वाई फाई, एयर कंडीशनर और कंप्यूटर सिस्टम को शीघ्रता से सुधार किया जाए और समय-समय पर मेंटेनेंस किया जाए।

नालंदा परिसर में डेंगू मच्छर के केंद्र दलदल तालाब की सफाई की जाए।

बीपीएल कार्डधारी विद्यार्थियों को नियमत: निम्न दरों में एडमिशन देकर उनके लिए पढ़ाई उपर्युक्त माहौल दिया जाए।

छात्राओं की सिक्योरिटी चेक करने के लिए महिला स्टाफ या महिला गार्ड की नियुक्ति की जाए।

प्रतिमाह एक दिन विद्यर्थियों के साथ बैठक आहूत की जाए, ताकि होने वाली दिक्कतों को नालंदा परिसर लाइब्रेरी समिति के समक्ष रखा जा सके।

नालंदा परिसर लाइब्रेरी में एक पारदर्शी शिकायत पेटी लगाई जाए, ताकि शिकायत होने की स्थिति में शिकायत पत्र डालकर उसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जा सके सहित तमाम मांगे शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button