ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
देश

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद तेलंगाना में कुछ मजबूत हुई कांग्रेस की स्थिति : केशव राव

हैदराबाद। तेलंगाना की सियासत में भले ही भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का कांग्रेस से छत्तीस का आंकड़ा है लेकिन प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले राहुल गांधी की सराहना की है। बीआरएस संसदीय दल के नेता व पार्टी के राज्यसभा सदस्य के केशव राव का मानना है कि इस यात्रा के तेलंगाना से गुजरने के बाद राज्य में कांग्रेस की स्थिति कुछ मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण के इस राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कितना भी कुछ कर ले उसकी दाल नहीं गलने वाली है। उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने इस राज्य में आक्रामक प्रचार अभियान छेड़ रखा है। आंध्र प्रदेश (संयुक्त) की लगातार तीन सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे के केशव राव ने कहा यह सही है कि भाजपा ने कुछ उपचुनावों में जीत हासिल की है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि वह राज्य की सत्ता हासिल कर लेगी। दक्षिण के इस राज्य में उसका प्रवेश नहीं होगा। उन्होंने कहा राज्य में बीआरएस के लिए न भाजपा चुनौती है और न कांग्रेस।
भाजपा ने तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा में जीत के लिए 90 सीट का लक्ष्य तय किया है और उसने अपनी रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने के लिए  मिशन-90 पर काम करना शुरू कर दिया है तथा इस कड़ी में कई कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस के कमजोर होने का लाभ कुछ अन्य राज्यों की तरह तेलंगाना में भी भाजपा को मिलता देख रहे हैं राव ने कहा कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है लेकिन उनकी यात्रा (राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा) के बाद वह कुछ मजबूत जरूर हुई है।
गौरतलब है कि तेलंगाना में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24 अक्टूबर को शुरू हुई थी और महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय कर सात नवंबर को समाप्त हुई। हालांकि इसके बाद कांग्रेस की तेलंगाना इकाई में कलह भी सामने आई। प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने मोर्चा खोल दिया जिसे सुलझाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा था। कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर बीआरएस के एक धड़े का मानना है कि कांग्रेस का अत्यधिक कमजोर होना उसके लिए अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button