ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

इस वजह से की गई बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा स्थगित, पहलगाम से जारी

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ जाने से बालटाल आधार शिविर से अमरनाथ गुफा स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा शनिवार को स्थगित कर दी गयी जबकि आकाश में बादल छाये रहने के बावजूद परंपरागत पहलगाम मार्ग पर यात्रा बहाल है।

एक जुलाई से शुरु हुई इस वार्षिक यात्रा के दौरान अब तक 3.16 लाख यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। दृश्यता का स्तर कम होेने के बारण बालटाल से गुफा तक की हेलिकॉप्टर सेवा भी स्थगित कर दी गयी है। एक यात्रा अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि सड़क पर फिसलन बढ़ने के कारण बालटाल आधार शिविर से किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गयी है।

इस बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर यात्री निवास से आज सुबह बारिश की फुहारों के बीच 3926 तीर्थ यात्रियों का नया जत्था ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ गुफा स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। खराब मौसम के कारण शुक्रवार को जम्मू से यात्रा स्थगित रही। अधिकारी ने बताया कि आसमान में बादल छाये हुए हैं और हल्की बारिश भी हुई है।

उन्होंने बताया कि मौसम और मार्ग की स्थिति में सुधार होने के बाद ही सबसे छोटे बालटाल मार्ग से यात्रा बहाल हो सकेगी। आज सुबह गुफा से बालटाल के लिए रवाना होेने वाले यात्रियों को भी आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। परंपरागत पहलगाम मार्ग पर यात्रा सुचारु रुप से चल रही है और यात्रियों का नया जत्था आज नुनवान पहलगाम आधार शिविर से चंदनवाड़ी के लिए रवाना हुआ। यात्रा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 5745 यात्रियों ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button