ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

अस्थायी विर्सजन कुंड का निरीक्षण कर महापौर अयोध्या रवाना

रायपुर। महादेवघाट में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तैयार अस्थायी कुंड का महापौर एजाज ढेबर ने शनिवार को निरीक्षण कर श्रद्धालुओं से तालाबों को प्रदूषण से मुक्त रखने अस्थायी विसर्जन कुंड में ही श्रीगणेश की मूर्तियों का विसर्जन करने की अपील की। निरीक्षण उपरांत महापौर आल इंडिया काउंसिल आफ मेयर्स की 111 वीं कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने अयोध्या (उप्र) रवाना हो गए।

महापौर ढेबर को पिछले दिनों ही आल इंडिया काउंसिल आफ मेयर्स के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपा गया था।बैठक में वे रायपुर शहर में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे। महापौर ने शहर में फैले डेंगू पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण करने निगम टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को कार्य करने पर जोर दिया।

महादेवघाट खारून नदी में निरीक्षण के दौरान महापौर ने गणेश की प्रतिमाओं के ससम्मान विसर्जन करने बनाए जा रहे अस्थायी विसर्जन कुंड, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, मंच, गोताखोर, क्रेन, नाव सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जोन क्रमांक पांच के अध्यक्ष मन्नू विजेता यादव, माधव राव सप्रे वार्ड के पार्षद वीरेंद्र देवांगन, जोन आठ के कमिश्नर अरुण ध्रुव, जोन कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा भी मौजूद थे।

बताते चलें कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम प्रशासन ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। खारुन नदी के किनारे बनाए गए सौ से अधिक कुंडों में दो पंपों से नदी का पानी खींचकर डाला जा रहा है। यहां संस्कृत महाविद्यालय के विद्वान पूरे विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करवाएंगे। इसके अलावा नगर निगम की टीम ने शहर के जिन प्रमुख तालाबों में हर साल गणेश प्रतिमाएं विसर्जित की जाती है, उसके किनारे सौ से ज्यादा बड़े ड्रम, खुली टंकियां रखकर अस्थायी विसर्जन कुंड भी बना रही है, ताकि प्रतिमाएं विसर्जित करने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

Related Articles

Back to top button