ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
मनोरंजन

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में सुहाना खान का दिखा ग्लैमरस अंदाज, चांद को निहारती नजर आईं शाहरुख खान की लाडली

नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही फिल्मों में एंट्री नहीं ली है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। यही कारण है कि उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। शनिवार को सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की जो चर्चा में है। सुहाना अपनी इस नई फोटो में चांद को निहारती नजर आ रहीं हैं।

खुले आसमान में चांद को निहार रहीं हैं सुहाना

सुहाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक खूबसूरत फोटो शेयर की ही। तस्वीर में वो बड़े प्यार से चांद को निहारते हुए नजर आ रही हैं। सुहाना ने फैन्स को अपने न्यूयॉर्क स्थित घर की एक झलक भी दिखाई। तस्वीर में वह एक सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की छोटी ड्रेस पहने सुहाना ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। उन्होंने बिना किसी कैप्शन के तस्वीर शेयर की।

कुछ दिन पहले ही शेयर की थी ये तस्वीर

सुहाना ने हाल ही में अपने हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपने अपार्टमेंट में एक सोफे पर लेटी हुई दिखाई दे रही थी। वह ब्लैक क्रॉप टॉप और लूज पैंट पहने नजर आईं। इस दौरान वो अपने घर की खिड़की के बाहर बड़े प्यार से देख रही हैं।

न्यूयॉर्क में कर रहीं हैं पढ़ाई

शाहरुख की बेटी फिलहाल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्म डायरेक्शन की पढ़ाई कर रही है। वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि वह अभिनय में अपना करियर बनाना चाहती है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह फिल्में करेंगी। शाहरुख ने एक बार खुलासा किया था कि उनके बेटे आर्यन की दिलचस्पी फिल्मों के निर्देशन में है न कि अभिनय में।

शॉर्ट फिल्म में कर चुकीं हैं काम

सुहाना को बड़े पर्दे पर देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ नामक एक शॉर्ट फिल्म में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया। यह उनके कॉलेज का प्रोजेक्ट था और फैन्स को इसकी एक झलक देखने को मिली। शॉर्ट फिल्म से उनकी तस्वीरों ने सभी को बहुत प्रभावित किया।

Related Articles

Back to top button