ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

जम्मू-कश्मीर: खानेयार इलाके में आतंकियों ने पुलिस दल पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, एक जवान घायल​​​​​​​

श्रीनगर जिला के खानेयार इलाके में आज रविवार को आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस का एक जवान घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल होने वाले जवान  की पहचान अरशद अहमद के तौर पर हुई है जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। हमला करने वाले आतंकी जल्द ही घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे।

अधिकारियों में से एक ने बताया, ‘‘ करीब एक बजकर 35 मिनट के आसपास आतंकवादियों ने खानयार में एक पुलिस नाका पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें खानयार पुलिस थाने के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) उप निरीक्षक अर्शद अहमद घायल हो गए।” अधिकारियों ने बताया कि घायल अधिकारी को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल भेजा गया है। घटना को अंजाम देने के साथ ही आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे। फायरिंग की आवाज सुनते ही पास में ही तैनात सेना के जवानों तुरंत घटनास्थल पहुंचे।

तलाशी अभियान शुरू
इस घटनाक्रम के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। तमाम नाकों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त कर दिए गए हैं। वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
केंद्रशासित जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के थन्नामंडी इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। सेना के सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने डोरी माल और अपर बरोटे गांव में आज सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया गया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोटर् मिलने तक अभियान जारी था।

Related Articles

Back to top button