ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

मलबे में दबे तीन लोगों की मौत, लोगों को बचाने का काम जारी

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के दबे होने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है। मलबे में दब लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। चार मंजिला इमारत के गिरने का मामला सोमवार 12 बजे के आसपास का है। हादसे की वजह लगातार बारिश होना भी बताया जा रहा है। इमारत निर्माणाधीन बताई जा रही है।

  • मलबे में दबे दो बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया है। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ स्कूल से आ रहे थे । तभी इमारत का मलबा उनके ऊपर गिर गया।
  • इमारत के बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था, हादसे के दौरान मजदूर काम कर रहे थे।

वहीं, हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है- ‘सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।

सोमवार सुबह सब्जी मंडी इलाके के मलका गंज में अचानक एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। राहत और बचाव के दौरान टीम ने इमारत के मलबे में दबे एक युवक निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है।

दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर मलका गंज इलाके में इमारत गिरने की सूचना मिली थी। कई लोगों की कार के ऊपर भी इमारत का मलबा गिरा है। फिलहाल पुलिस और दमकल कर्मी बचाव कार्य मे जुटे हैं। बताया जा रहा है कि मलबे में कुछ लोगों के दबे हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने तीनों लोगों की मौत की पुष्टि की है।

बारिश की वजह से गिरी इमारत

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, चार मंजिला यह इमारत पहल से ही जर्जर थी। इस बीच लगातार हो रही बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी। सोमवार सुबह यह अचानक भरभराकर गिर गई।

गौरतलब है कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को हुई बारिश के चलते सड़कों और गलियों में जलभराव की समस्या बरकरार है। लाहौरी गेट, मटिया महल, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और सदर बाजार की गलियों में जलभराव की समस्या सोमवार को भी देखने को मिली।

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने 8 अगस्त को उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दो मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबक‍ि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button