ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
देश

केंद्रीय विवि में स्नातक पास छात्रों को पीजी प्रवेश में मिले 50 फीसद की छूट

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्र परिषद और ब्रदरहूड पैनल की ओर से कुलपति के नाम छात्रों ने ज्ञापन सौंपा है। जिसमें यूटीडी से स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के प्रवेश में 50 फीसद छूट प्रदान करने मांग किया है। छात्रों ने इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट (आरक्षण) को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियमों का हवाला भी दिया है। कुलपति प्रो.आलोक चक्रवाल ने जांच कर छात्रहित में निर्णय का आश्वासन दिया है।

छात्र परिषद के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने आरक्षण को लेकर कहा कि देश के दूसरे केंद्रीय विश्वविविद्यालयों में स्नातक पास छात्र-छात्राओं को पीजी प्रवेश में छूट दी जा रही है। जबकि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र इससे वंचित है। ई-वीइटी और रिसर्च प्रवेश परीक्षा दोनों में यह नियम लागू होता है। परिषद ने आनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया पर भी उंगली उठाते हुए कहा कि प्रवेश परीक्षा को लेकर मापदंड स्पष्ट नहीं है। लिहाजा इस पर तत्काल रोक लगाया जाए। प्रबंधन से यह भी मांग किया गया कि प्रवेश को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश या सटिक नियमावली प्राप्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कुलपति प्रो.आलोक ने दी जानकारी

कुलपति प्रो.आलोक ने छात्रों की समस्या सुनने के बाद उन्हें भ्रमित नहीं होने और स्पष्ट गाइडलाइन को लेकर जानकारी प्रदान किया। छात्रों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में यह पहली संस्था है जो आनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया सरल तरीके से उपलब्ध करा रही है। छात्र संगठनों को आगे आकर इसका समर्थन करना चाहिए। नियमावली को लेकर यदि कोई संकोच है तो इसे इंटरनेट मीडिया पर भी सार्वजनिक की जाएगी। आवेदन के दौरान बच्चों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button