ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
विदेश

श्रीलंका प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने दी मोदी को जीत की बधाई

(New Delhi)भारतीय लोकतंत्र के चुनावी महापर्व में जीत हार के रुझान सामने आ चुके हैं। रुझानों को देखते हुए सत्तारूढ़ दल भाजपा में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है।भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को चारों तरफ से बधाइयाँ मिल रही हैं।इसी बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने मोदी को भारी मतों से जीत की बधाई देते हुए कहा की हम आगे एक साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

Ranil Wickremesinghe

@RW_UNP

Congratulations to @narendramodi on a magnificent victory! We look forward to working closely with you.

இதைப் பற்றி 637 பேர் பேசுகிறார்கள்

आपको बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2019 के रुझान सामने आ रहे हैं। फाइनल नतीजे आने में थोड़ी देरी हो सकती है, जैसा कि चुनाव आयोग पहले ही घोषित कर चुका है। चुनाव आयोग ने उम्मीद जताई है कि मतगणना के फाइनल नतीजे आने में रात दस बजे तक का या इससे भी ज्यादा समय लग सकता है। हालांकि, रुझान थोड़ी देर में सामने आने लगेंगे।

जैसे-जैसे रुझान सामने आएंगे, देश के लोकतंत्र की तस्वीर स्पष्ट होती जाएगी। साथ ही, ये भी पता चल जाएगा कि चुनाव के पहले शुरू हुई महागठबंधन की कवायद कितनी सफल रही है। एग्जिट पोल के रुझानों से एक तरफ एनडीए गदगद है तो दूसरी तरफ विपक्ष न केवल एग्जिट पोल, बल्कि पूरी चुनावी प्रक्रिया पर ही सवाल उठा रहा है।

आपको बताते चले कि अगर रुझानों को देखा जाये तो एनडीए गठबंधन इस बार भी भारी बहुमत के साथ सरकार में आते हुए दिख रही है।वर्तमान रुझानों की बात करें तो 542 लोकसभा सीटों के रुझानों में एनडीए 345 सीटों पर आगे चल रही है वहीं यूपीए 91 सीटों पर आगे है और अन्य पार्टीयाँ 107 सीटों पर आगे चल रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button