ब्रेकिंग
AVVNL Compassionate Job Maintenance Case: अनुकंपा नौकरी मिलने के बाद सास की सुध न लेने पर कोर्ट का क... Jaunpur Sureri Thana News: एसएचओ सस्पेंड, कई पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज, थाने के अंदर कैदियों से व... Noida Protest NSA Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक, जानिए... BJP State Incharges List 2026: बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी, 21 महिला नेताओं क... Snake Bite Incident in Hathras: घर में काम करते समय किशोरी को फिर काटा सांप, वन विभाग से मदद की गुहा... UP Politics News 2027: जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का नहीं हो सकता—मथुरा को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे... Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले...
मनोरंजन

इस फिल्म से ‘झकास’ एक्टर के तौर पर अनिल कपूर को मिली थी पहचान, प्रोड्यूसर्स से करने लगे थे दोगुनी फीस की मांग

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर फिल्मों में खास एक्टिंग करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से हमेशा लाखों दिलों को जीता है। अनिल कपूर अपने तकिया कलाम ‘झकास’ की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह कई फिल्मों में इस शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं। ऐसे में अनिल कपूर के फैंस और उनके दोस्त ‘झकास’ को अभिनेता का तकिया कलाम मानते हैं।

वहीं उन्हें यह शब्द कब और कैसे मिला, इस बात का अब अभिनेता ने खुलासा किया है। अनिल कपूर हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्कवरी प्लस के फूड शो Star vs Food में पहुंचे। उनके साथ इस शो में फराह खान, अरबाज खान और महीप कपूर भी पहुंचीं। इन सभी सितारों ने खाने का स्वाद लिया और एक-दूसरे के बारे कई खुलासे भी किए। इस दौरान अनिल कपूर ने अपने तकिया कलाम ‘झकास’ के बारे में भी बात की।

उन्होंने बताया कि उन्हें यह शब्द निर्देशक राजीव राय की फिल्म युद्ध से मिला था। अनिल कपूर ने कहा, ‘मैंने एक फिल्म निर्देशक राजीव राय के साथ की थी, जिसका नाम युद्ध था, जिसमें जैकी श्रॉफ भी थे। उस फिल्म में मेरा किरदार इस शब्द (झकास) को बहुत कहता था, और वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया। हालांकि, यह शब्द बीच में कहीं गायब भी हो गया था जब मैंने अन्य प्रोजेक्ट करना शुरू किए, और अचानक एक दिन, यह कहीं से भी निकला और खुद को मुझसे जोड़ लिया।’

मजाकिया अंदाज में अनिल कपूर ने कहा, ‘उन दिनों, मैं निर्माताओं से कहता था कि अगर आप चाहते हैं कि मैं आपकी फिल्मों में झकास कहूं, तो मैं इसके लिए दोगुनी फीस लूंगा।’ गौरतलब है कि Star vs Food शो खास वजह से चर्चा में रहता है। इस शो में फिल्मी सितारे खाना बनाने के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी खास बातों के बारे में भी बताते रहते हैं। यह सितारे अपने बारे नए खुलासे भी करते रहते हैं। इस बार Star vs Food के शो में अनिल कपूर नजर आए थे।

हाल ही में अनिल कपूर अपनी फिल्म नायक को लेकर चर्चा में थे। बीते दिनों उनकी इस फिल्म को रिलीज हुए 20 हुए थे। अनिल कपूर ने फिल्म नायक में मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया था। यह फिल्म राजनीतिक जगत की पोल खोलने वाली फिल्म थी। फिल्म की रिलीज के 20 साल पूरे होने पर हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी इस फिल्म को याद किया था।

Related Articles

Back to top button