ब्रेकिंग
हरदोई: गुटखा थूकने पर बवाल, भिड़े दो गुट… लहराई राइफल; चार युवकों को उठा ले गई पुलिस ‘हैलो, CBI अधिकारी बोल रहा हूं…’ लखनऊ में 100 साल के बुजुर्ग और बेटे को 6 दिन तक रखा ‘कैद’, ठगे 1.29... साइबर सिटी गुरुग्राम के इन 2 इलाकों पर चला बुलडोजर, 3 कॉलोनियां की ध्वस्त 14 दिन में Rajinikanth की फिल्म ने पार किए 500 करोड़, खतरे में पद्मावत-सैयारा का रिकॉर्ड 3 जून ने हमें बहुत खुशी दी, लेकिन 4 जून को सब बदल गया… RCB ने तीन महीने के बाद क्यों तोड़ी चुप्पी? ईरान के लोग राजधानी तेहरान को छोड़ इन इलाकों में क्यों खरीद रहे हैं घर? क्या महंगी होने वाली है चांदी? 3 दिन बाद बदलने वाला है ये नियम आपकी लापरवाही, हैकर्स की कमाई! OTP और कार्ड के भी बिना खाली हो सकता है अकाउंट दाईं और बाईं सूंड वाले गणपति, घर और मंदिर में क्यों रखी जाती हैं अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं? चिया या फ्लैक्स सीड्स, वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?
देश

बाढ़ से तबाही, उत्तर प्रदेश-गुजरात सहित कई राज्यों में बरपा रही कहर; जानें ताजा अपडेट

नई दिल्ली। भारी-बारिश के चलते देश के कई राज्य बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीवन तबाह कर दिया है। उत्तर प्रदेश हो या फिर बिहार सभी तरफ बाढ़ के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस वक्त गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में स्थिति बेकाबू होती जा रही है। वहीं आफत की इस बारिश के चलते असम, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों से हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। बारिश के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भूस्खलन जैसी घटनाएं भी सामने आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से ताजा अपडेट में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 1 जून को देश में मानसून आने के बाद से कई राज्य बाढ़ की गिरफ्त में हैं। तो आइए जानते हैं कि बाढ़ प्रभावित राज्यों में इस वक्त ताजा हालात क्या है।

भारी बारिश के चलते पैदा हुए बाढ़ की वजह से कई जिले पूरी तरह डूब गए हैं। आलम यह है कि गुजरात के कुछ इलाकों में तो सड़कों पर पानी का सैलाब नजर आया। मकान-दुकान, रेलवे ट्रैक सब डूब हुए नजर आए। उधर, उत्तराखंड में भूस्खलन होने से कई रास्ते और हाइवे बंद हो गए। इसके अलावा महाराष्ट्र के पालघर और पुणे समेत कई बड़े जिलों में आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर कई कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को रोज के काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार के खगड़िया में बाढ़ से मची तबाही

अगर बिहार की बात करें तो यहां पर भी बाढ़ से बुरी तबाही मची हुई है। जुलाई-अगस्त की विनाशकारी बाढ़ से खगड़िया जिले में एक दो नहीं कुल 57 के करीब सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया जा रहा है कि बाढ़ से आरडब्ल्यूडी की 52 एवं आरसीडी की पांच सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। चौथम, बेलदौर से लेकर सुदूर परबत्ता के माधवपुर की सड़कें बाढ़ में बह गईं। कई गांवों के लोग अब आवागमन का संकट झेलने को विवश हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button